आगरा/उत्तरप्रदेश………………
उत्तरप्रदेश के आगरा में पीएसी की 15 वीं बटालियन में सिपाही योगेंद्र शर्मा ने गश्त के दौरान अपनी इंसास रायफल से खुद को गोली मार कर खुदकशी कर ली। सिपाही ग्राउंड ड्यूटी पर था। गुरुवार सुबह उसका शव पीएसी परेड ग्राउंड के पास बाधा दौड़ के लिए बने गड्ढे में मिला। जानकारी होने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने पर मृतक सिपाही के परिजन भी पहुंच गए हैं।
क्या है पूरा मामला………………
प्राप्त जानकारी के अनुसार,15 वीं बटालियन पीएसी की एफ कंपनी में तैनात योगेश शर्मा (22) पुत्र ओम प्रकाश शर्मा वर्ष 2018 बैच का कांस्टेबल था। वह पाली गांव थाना गोवेर्धन मथुरा का रहने वाला था। असोम में ट्रेनिंग के बाद इस वर्ष फरवरी में यहां तैनात हुआ था। योगेश की बुधवार की रात पीएसी मैदान और क्वार्टर गार्ड के बीच गश्त की ड्यूटी थी। रात एक बजे उसकी शिफ्ट खत्म होनी थी। साथी जवान से रात 12:40 बजे वह टॉयलेट जाने की कहकर गया था। रात एक बजे जब ड्यूटी बदलने नहींं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। आज सुबह जब कुछ युवक पीएसी मैदान में दौड़ लगा रहे थे, तो योगेश का शव बाधा दौड़ के लिए बने गड्ढे में मिला। उसने अपनी ठोड़ी पर राइफल लगाकर गोली मारी थी। गोली सिर के पार हो गई थी। जवान के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपना और पिता का नाम लिखा है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
मृतक सिपाही का शव
