HomeNews Headlinesलोकयुक्त की बड़ी कार्यवाही:बिजली विभाग का इंजीनियर माँग रहा था 1 करोड़...

लोकयुक्त की बड़ी कार्यवाही:बिजली विभाग का इंजीनियर माँग रहा था 1 करोड़ 80 लाख की रिश्वत,15 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बता दें कि कमीशन के रूप में 6 प्रतिशत के मान से 1,80,00000 (एक करोड़ अस्सी लाख रुपए) रिश्वत की मांग की जा रही थी, शिकायतकर्ता के द्वारा इतनी बड़ी राशि देने में मना करने पर 15 लाख रिश्वत लेने की सहमति बनी,जिसके बाद लोकयुक्त द्वारा उसे कुल पंद्रह लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।



शहड़ोल/मध्यप्रदेश…………….


मध्यप्रदेश के शहडोल में आज सुबह रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बिजली विभाग में पदस्थ एक जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार तिवारी को 15 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने 1 करोड़ 80 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।


क्या है पूरा मामला………………


प्राप्त जानकारी के अनुसार,रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि बिजली विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार तिवारी को सीधी के एक ठेकेदार से 10 लाख रुपए की नगदी और 5 लाख रुपए के चेक कुल 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोपी की सीधी में पदस्थापना के दौरान वर्ष 2009 में ठेकेदार भानू प्रकाश कचेर ने ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने विद्युत लाइन के विस्तार का कार्य किया था। इस दौरान ठेकेदार द्वारा 37 करोड़ रुपए के कार्य किए गए थे। इनमें कुछ का भुगतान हो गया था तथा कुछ बिलों के भुगतान बाकी थे। इसके एवज में आरोपी इंजीनियर ने छह प्रतिशत कमीशन के रुप में 1 करोड़ 80लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद सौदा 15 लाख रुपए में तय हुआ, लेकिन ठेकेदार भानू द्वारा इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस रीवा से कर दी गई। मामले की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को सुबह सुनियोजित तरीके से आरोपी इंजीनियर को रिश्वत के रुप से 10 लाख रुपए की नगदी और पांच लाख रुपए के चेक लेते पकड़ लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!