बता दें कि इससे पहले 4 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप में जवानों में विवाद हो गया था। इसमें रहमान खान नाम के जवान ने फायरिंग कर दी थी। इसमें 5 जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, रहमान ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
रांची/झारखंड………………
झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। रांची के खेलगांव स्थित कैंप में सोमवार सुबह गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है। दरअसल,आपसी विवाद में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में एक जवान घायल भी हुआ है। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और जवान विक्रम राजवाड़े है। दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में थे। वे यहां खेलगांव स्टेडियम में बने कैंप में रुके हुए थे।
सिपाही विक्रम राजवाड़े
क्या है पूरा मामला…………..
सूत्रों के मुताबिक,नवंबर से ये चुनावी ड्यूटी दे रहे थे। इससे पहले ये पलामू में ड्यूटी कर चुके थे। दोनों के बीच पिछले तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा था। घटना को लेकर दो बातें सामने आ रही है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पहली बात जो सामने आ रही है, उसमें छुट्टी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। दूसरा कारण पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है।
चुनावी ड्यूटी के लिए आई थी आर्म्ड फोर्स…………..
झारखंड में 12 दिसंबर को विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान है। चुनावी ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स को भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और विक्रम राजवाड़े के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद विक्रम ने मेला राम कुर्रे को गोली मार दी। थोड़ी देर बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद जवानों के शव
