HomeNews Headlinesइनकम टैक्स इंस्पेक्टर माँग रहा था 2 लाख की रिश्वत,लोकायुक्त ने रंगे...

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर माँग रहा था 2 लाख की रिश्वत,लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

“बता दें कि फरियादी ने जैसे ही रिश्वत की राशि आयकर इंस्पेक्टर महादिओम तत को सौंपी वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया”



इंदौर/मध्यप्रदेश……………..


लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के एक निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। निरिक्षक द्वारा 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। दरअसल इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की, जिसमें इंस्पेक्टर ने 2 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शुक्रवार को जैसे ही इंस्पेक्टर ने रिश्वत की पहली किस्त के रुप में शिकायतकर्ता से जैसे ही 20 हजार रुपए पकड़े पहले से ही तैयार लोकायुक्त टीम ने उसे धर दबोचा।


क्या है पूरा मामला……………….


लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल के अनुसार, भगतसिंह नगर निवासी राजेश कुशवाह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी उसने बताया था कि इनकम टैक्स इंस्पेक्टर महादिओम तत ने रजिस्ट्री के मामले में 10 लाख रुपए की पेनल्टी निकालकर 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग की है। शिकायत की जांच के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग को जांच के लिए भेजा गया। जो सही पाई गई।

इसके बाद एक प्लानिंग के आधार पर लोकायुक्त ने शुक्रवार को फरियादी को रिश्वत राशि की पहली किस्त के 20 हजार इंस्पेक्टर को देने सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित आयकर कार्यालय भेजा। रिश्वत की रकम जैसे ही  इंस्पेक्टर महादिओम के हाथ पर रखे लोकायुक्त की टीम उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!