लखनऊ/उत्तरप्रदेश……..
अप्रैल फूल डे के मौके पर यूपी पुलिस ने एकबार फिर फिल्मी अंदाज में अपराधियों को चेतावनी जारी की है पुलिस द्वारा जारी किए गए इस पोस्ट का अंदाज भी बेहद व्यंगात्मक है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस जिस तरह ताबड़तोड़ बदमाशों के एनकाउंटर में लगी है, उससे बदमाशों में पुलिस का खौफ साफ नज़र आने लगा है, जिससे अब यूपी में बड़े-बड़े नामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस के आगे नतमस्तक होते नजर आ रहे हैं।
यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की अपराधियों के लिए व्यंग्यात्मक पोस्ट…….
यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस विज्ञापन को शेयर किया है, जिसमें फिल्मों के कई संवादों का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन में ऐसे फिल्मी डॉयलॉग्स का इस्तेमाल किया गया है, जो कानून का मजाक उड़ाने वाले हैं पुलिस ने उन सभी डॉयलॉग का मजाक उड़ाते हुए लिखा है 'कुछ तो कारण होगा कि विलेन अंत में मारा जाता है'
वहीं कानून का मजाक उड़ाने वाले कुछ फिल्मों के शीर्षक भी शामिल किए गए हैं,
ट्विटर पर शेयर फिल्मी डायलॉग…….
'अंधा कानून' और 'कानून मेरी मुट्ठी में'
"चौकिया चाहें पुलिस की हो,शहर के कंमिशनर तो हम ही लोग हैं""
""ज़िन्दगी हो तो स्मग्लर जैसी, सारी दुनिया राख की तरह नीचे,और हम धुंए की तरह ऊपर""
इन फिल्मी डॉयलॉग के साथ यूपी पुलिस ने अपनी तरफ से संदेश में लिखा है 'ऐसी डींग मारने वाले हर अपराधी को आज का दिन मुबारक'
