HomeNews Headlinesदेश का एकमात्र थाना जिसके थानेदार है,महावीर बजरंगबली, बड़े से बड़ा अधिकारी...

देश का एकमात्र थाना जिसके थानेदार है,महावीर बजरंगबली, बड़े से बड़ा अधिकारी करता है सैल्यूट

खंडवा/मध्यप्रदेश……..


देश में हनुमान जन्म महोत्सव को धूम-धाम से मनाया जा रहा है पर देश का एक थाना ऐसा भी है जहां के थानेदार बजरंगबली हैं।

मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के मोघट थाना में भले ही कागज पर थानेदार पदस्थ रहता हों, लेकिन थाना बजरंगबली की कृपा से ही चलता है।

दरअसल खंडवा शहर का मोघट थाना हनुमानजी के थाने के नाम से जाना जाता है।

संवेदनशील थाना होने के कारण यहां पर छह महीने से अधिक कोईं टीआई नहीं रहा तो यहां के पुलिसकर्मियों ने हनुमानजी का मंदिर बनवाया और एक कुर्सी उनके लिए खाली छोड़ दी जाती। तभी से यहां हनुमान जयंति पर भण्डारा भी होने लगा और थाना क्षेत्र में वारदातें भी कम हुईं।

खंडवा के मोघट रोऊ पुलिस थाने में प्रवेश करते ही हनुमानजी का मंदिर है। मंदिर में दर्शन के बाद ही थाने में प्रवेश होता है। थाने में हनुमानजी का मंदिर इसलिए स्थापित किया गया है क्योंकि प्रदेश के संवेदनशील थानों में शुमार इस थाने में कोईं भी थानेदार छह महीने से अधिक नहीं टिक पाता था।

यही नहीं कईं थाना प्रभारियों पर ही उल्टा मुकदमा कायम हो जाता था।


क्यों सौंपी बजरंगबली को थाने की कमान……..



माना जाता है कि खंडवा के इस मोघट थाना क्षेत्र के आस-पास अदृश्य शक्तियां वास करती हैं।

मोघट थाना दरअसल जहां बसा है वहां वर्षों पहले मरघट यानी श्मशान हुआ करता है लेकिन 25 साल पहले श्मशान को थाने में तब्दील कर दिया गया जिसका नाम मरघट से मोघट कर दिया गया फिर शुरू हुआ इस थाने पर संकट का दौर

इस थाना के निर्माण के साथ ही यहां दर्ज होने वाले अपराधों की संख्या में वृद्धि होती चली गई

यहां जो भी थानेदार बनकर इस कुर्सी पर बैठता था,

वह सालभर के भीतर ही किसी न किसी कारणों से निलंबित हो जाता था इससे निजात पाने के लिए मोघट थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने यहां एक बजरंगबली की मंदिर स्थापित की जिसमें सुबह-शाम बजरंगबली की पूजा अर्चना थाने के स्टाफ के द्वारा की जाती है।

लिहाजा पिछले दो सालों से इस थाना क्षेत्र में शांति बनी हुई है इतना ही नही पूरे थाना के स्टाफ मिलकर हनुमान जयंती पर यहां विशाल भंडारे का आयोजन भी करते हैं जो निरंतर कई सालों से जारी है।


बड़े से बड़ा अधिकारी पहले बजरंगबली को करता सैल्यूट…….


थाने में आने से पहले एसपी हो या टीआई या कोई अन्य जवान सभी सबसे पहले यहां बजरंगबली को ही सैल्यूट करते हैं।

उसके बाद थाना में प्रवेश करते हैं उनका मानना है कि थानेदार कोई भी हो बजरंग बली ही इस थाना को संचालित करते हैं जिससे थाना में कोई अप्रिय घटना नहीं घटती है पिछले थानेदारों के इतिहास को अगर पलट कर देखें तो जिन्होंने भी थाने में रहकर बजरंगबली को नजरअंदाज किया वो या तो लाइन अटैच हुआ या सस्पेंड लिहाजा थानेदार बड़ी ही शालीनता से बजरंगबली को गुरु मानते हुए हमेशा उनकी पूजा में लगे रहते हैं।


बजरंगबली से आर्शीवाद लेेेते पुलिस अधिकारी…….

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!