HomeNews Headlinesमुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते पुलिस दीक्षांत समारोह स्थगित,प्रदेशभर से हिस्सा लेने...

मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते पुलिस दीक्षांत समारोह स्थगित,प्रदेशभर से हिस्सा लेने पहुँचे अधिकारी,

भोपाल/मध्यप्रदेश……..


पुलिस अकादमी भोपाल की ओर से 31 मार्च को आयोजित संयुक्त दीक्षांत परेड समारोह मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते स्थगित कर दिया है।

अब यह आयोजन 2 अप्रैल को प्रस्तावित है

परेड समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से 800 से ज्यादा डीएसपी, सूबेदार एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भोपाल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस अकादमी की ओर से 29 मार्च को सूचना जारी की गई कि दीक्षांत समारोह कतिपय कारणों से स्थगित कर दिया है।


पुलिस अकादमी भोपाल ने बताया………


पुलिस अकादमी भोपाल की ओर से बताया गया कि अब यह परेड समारोह 2 अप्रैल को आयोजित होना है। इसकी सूचना संबंधित पुलिस अफसरों को दी गई है। मुख्यमंत्री की वजह से आयोजन ऐनवक्त पर निरस्त होने से कुछ पुलिस अधिकारी दबी जुवान नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।


प्रदेशभर से पुलिस अधिकारी हिस्सा लेने पहुँचे……..


महानिदेशक पुलिस अकादमी की ओर से संयुक्त दीक्षांत परेड समारोेह के लिए उप पुलिस अधीक्षक, सूबेदार एवं निरीक्षकों को बाकायदा आमंत्रय पत्र भेजा गया था।

यह समारोह 31 मार्च को सुबह 8 बजे से पुलिस अकादमी भोपाल में आयोजित होना प्रस्तावित था। समारोह के मुख्य अथिति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। शनिवार को सीएम की अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता है, जिस वजह से कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

इसमें हिस्सा लेने वाले कुछ पुलिस अफसर परिवार के साथ भोपाल पहुंच चुके हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!