फरीदाबाद/हरियाणा………..
हरियाणा के फरीदाबाद से एक दुःखद खबर सामने आई है। जहां डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) विक्रम कपूर ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। कपूर ने अपने आवास में ही खुदकुशी की। पुलिस ने एक सूसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उन्होंने एक एसएचओ और एक स्थानीय नागरिक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल की फरेंसिक जांच हो रही है। पिछले 2 साल से वह फरीदाबाद में पोस्टेड थे और एक साल बाद ही उनका रिटायरमेंट था
क्या है पूरा मामला…………
डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह पुलिस लाइन में अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। डीसीपी ने गोली अपनी सर्विस रिवाल्वर से करीब 5.45 बजे मुंह के अंदर मारी है, जो खोपड़ी में ऊपर से निकली। उस समय उनकी पत्नी बाथरूम में थी। आवाज सुनकर बाहर आईं और पति को ड्राइंगरूम में खून से लथपथ पाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कपूर के घर से एक सुसाइड नोट बरामद बरामद हुआ है जिसके आधार पर थाना भूपानी के प्रभारी अब्दुल शाहिद सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सूसाइड नोट का ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ सूत्रों ने कहा कि इसमें एक थाना प्रभारी और एक अन्य व्यक्ति द्वारा डीसीपी को किसी मुद्दे पर ब्लैकमेल किए जाने की बात लिखी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे हुई।
क्या है सूसाइड नोट में………..????
डीसीपी का सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल नोट कमिश्नर के पास है। सूत्रों के अनुसार, एक इंस्पेक्टर और एक सिविलियन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपित इंस्पेक्टर अब्दुल सईद भूपानी थाने का एसएचओ है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
