भोपाल/मध्यप्रदेश……..
पुलिस द्वारा जुलूस निकालने पर राज्य मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।
आयोग ने राजधानी के एमपी नगर क्षेत्र में बैंक कोचिंग की छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपियों का भोपाल पुलिस द्वारा जुलूस निकालने और कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाने के मामले में भोपाल डीआईजी से पूछा है कि जुलूस किसके निर्देश पर निकाला है।
क्या जूलूस वैधानिक कार्यवाही के तहत निकला। आरोपियों से उठक-बैठक किस आधार पर लगवाई गई। आयोग के नोटिस के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। क्योंकि कुछ जिलों में पुलिस द्वारा बेकसूर युवाओं का जुलूस निकालने का मामला सामने आया है।
आयोग ने जुलूस निकालने पर लगाई रोक………
इस मामले में भोपाल पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। खबर है कि आयोग के नोटिस की सूचना मिलते ही पीएचक्यू ने सभी जिलों की पुलिस को जुलूस पर रोक लगाने के निर्देश दे दिए हैं।
आयोग द्वारा भोपाल डीआईजी से पूछे गए सवाल………
1.जुलूस किसके प्रशासकीय निदेर्शों के अधीन निकाला गया।
2.जुलूस में शामिल व्यक्तियों के साथ मारपीट किनके द्वारा की गई है और उनके विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई है।
3.व्यक्तियों से कान पकड़कर उठक बैठक किस आधार पर कराई गई है।
4.महिला सुरक्षा में विफल लोक सेवकों के विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई है।
5.किन-किन व्यक्तियों का जुलूस निकाला गया, उनके विरूद्ध कौन-कौन से अपराध पंजीबद्ध हैं।
इनका कहना……..
मानव अधिकार आयोग के नोटिस के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। जिन डीआईजी को नोटिस आया है, उनसे इस संंबंध में चर्चा के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-मकरंद देउस्कार, आईजी, कानून-व्यवस्था
