बाराबंकी/उत्तरप्रदेश…….
जिले में आज बड़ी फिल्मी अंदाज में एक वारदात से उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियार बंद दो बदमाशों ने खुलेआम ज्वैलरी व्यापारी की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी
मामला बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है जहां दो हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी ही फिल्मी स्टाइल में एक वारदात को अंजाम दिया
बदमाशों ने एक ज्वैलरी व्यापारी अमित रस्तोगी को खुलेआम गोलियों से भून डाला जानकारी के मुताबिक ज्वैलरी व्यापारी सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही बस में बैठकर जा रहा था।
बदमाशों ने लूट के इरादे से बस को रोककर उनमें बैठे ज्वैलरी व्यापारी को गोली मारी इसके साथ ही और भी तमाम यात्रियों से लूटपाट की।
जाँच में जुटी पुलिस बड़े अपराधी पहुँचे मौके पर……..
जिले को दहला देने वाली इस आपराधिक वारदात के बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वी.पी. श्रीवास्तव ने इस पूरे मामले पर बोलते हुए कहा कि हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलरी व्यापारी को गोली मारी है।
जानकारी के मुताबिक व्यापारी लखनऊ का निवासी है और हैदरगढ़ में उसकी दुकान है। व्यापारी रोजाना लखनऊ से हैदरगढ़ आता जाता था।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
बीच रास्ते बेखौफ होकर दिया घटना को अंजाम……….
बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बीच रास्ते में
बस रुकवाकर व्यापारी को गोलियों से भूना
इस पूरी वारदात में हथियारबंद बदमाश बीच रास्ते में बेखौफ होकर अंजाम देते रहे।
जानकारी के मुताबिक अमित रस्तोगी हैदरगढ़ में अपनी दुकान बंद कर के बस से लखनऊ वापस जा रहे थे।
तभी अज्ञात बदमाशों ने त्रिवेदीगंज में बस को रोककर व्यापारी को गोलियों से भून दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
