HomeNews HeadlinesVIDEO:सफेद कपड़े पहनकर काले काम कर रहीं थीं डॉ हुमा रहमान,लोकायुक्त ने...

VIDEO:सफेद कपड़े पहनकर काले काम कर रहीं थीं डॉ हुमा रहमान,लोकायुक्त ने रंगे हाथों धरा

उज्जैन/मध्यप्रदेश………….


मप्र में लोकायुक्त पुलिस की भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्यवाहियां जारी है। इसी के तहत शिकंजा कसते हुए लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन जिले के ग्राम नरवर में एक महिला चिकित्सक हुमा रहमान को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


क्या है मामला………..


दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद्र नरवर में पदस्थ डाक्टर हुमा रहमान ने आवेदक प्रकाश शर्मा निवासी नरवर उज्जैन की पत्नी खूशबू शर्मा का गर्भपात हो गया था गर्भ की साफ-सफाई के एवज में पांच हजार की रिश्वत राशी की मांग कर रही थी। जहाँ आज लोकायुक्त पुलिस ने 3500 रूपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

बता दें कि कार्रवाई SAF कैडर के लोकायुक्त डीएसपी शैलेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। मप्र में लोकायुक्त की हर यूनिट में SAF कैडर के डीएसपी पदस्थ हैं। जो भ्रष्ट कर्मचारियों तथा अधिकारियों पर दे दनां दन कार्यवाहियां कर रहें हैं।


वीडियो देखें…………



 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!