HomeNews Headlinesपेड़ लगाओ,पेड़ बचाओ के संदेश के साथ लोगों को जागरूक कर रहा...

पेड़ लगाओ,पेड़ बचाओ के संदेश के साथ लोगों को जागरूक कर रहा है,UP100 में तैनात आरक्षक

आगरा/उत्तरप्रदेश…………


उत्तरप्रदेश की ताज नगरी आगरा जनपद के थाना खंदौली में यूपी100 में तैनात आरक्षक अजीत सिंह पर्यावरण को बचाने के लिए, "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ" मुहिम के साथ लोगों को पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दे रहें हैं। इसको लेकर इन्होंने पिछले 3 वर्षों से

"पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ", मुहिम चला रखी है, वर्ष 2018 में इन्होंने एक लाख वृक्ष लगवाने का लक्ष्य रखा था जिसके लिए इन्होंने सभी देशवाशियों को सोशल मीडिया के जरिये जागरूक करके लोगो से अपील करके जगह-2 जाकर पेड़ लगवाना, विद्यालयों में जाकर पेड़ लगवाने, बैनर के द्वारा लोगों से अपील करके अपने आस पास के पुलिस थानों में पेड़ लगवाकर अथक प्रयास करके 2018 से अब तक 1,50,000 लाख पेड़ लगवा चुके है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कर चुके है सम्मानित……….



उनके इस कार्य के लिए उन्हें श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है, लोगों को पर्यावरण के प्रित जागरूक करने के लिए इन्होंने 2 गाने भी बनाये है, उनका कहना है कि जब तक देश का प्रत्येक नागरिक हर साल एक पेड़ लगाकर उसे बड़ा करने का संकल्प नही लेगा तब तक उनकी ये मुहिम, "पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ", ऐसे ही जारी रहेगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!