HomeNews HeadlinesVIDEO:अत्यंत हृदय विदारक घटना,कोचिंग सेंटर में लगी आग से अबतक 23 छात्र-छात्राओं...

VIDEO:अत्यंत हृदय विदारक घटना,कोचिंग सेंटर में लगी आग से अबतक 23 छात्र-छात्राओं की मौत,3 के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत/गुजरात…………


सूरत के सरथाणा जकातनाका के तक्षशिला आर्केड में लगी आग में मरने वालों का आंकड़ा 23 हो गया है। शनिवार को जख्मी दो और छात्रों की मौत हो गई, वहीं सात की हालत बेहद गंभीर है। इससे पहले शुक्रवार देर रात तक तीन छात्र और 15 छात्राओं समेत 21 की मौत हो गई थी। सभी की उम्र 15 से 22 साल के बीच थी। घटना के समय आर्ट्स कोचिंग में 60 बच्चे थे।13 बच्चों ने दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगाई। इनमें से तीन की कूदने से मौत हुई। कोचिंग के संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में शुक्रवार को एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। इसमें 20 बच्चे जिंदा जल गए। चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में शॉर्ट सर्किट से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे आग लगी। कॉम्प्लेक्स में दूसरी और तीसरी मंजिल पर आर्ट क्लासेस चलती हैं। आग देखकर आर्ट क्लास के बच्चे ऊपर की ओर भागे और वहीं फंस गए। बच्चों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदना शुरू कर दिया। नीचे स्थानीय लोगों ने कूद रहे बच्चों को कैच करना शुरू किया। इस तरह लोगों ने 10 बच्चों को बचा लिया। जबकि, एक बच्चे को नहीं बचाया जा सका।


गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज……….


सरथाणा पुलिस ने तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों में हरसुल वेकरिया उर्फ एचके, जिग्नेश सवजी पाघडाल और भार्गव बूूटाणी शामिल हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि हरसुल और जिग्नेश ने बिल्डर से पूरी मंजिल खरीदी थी। उसके बाद अवैध निर्माण करवाया था। जबकि, भार्गव बूटाणी ड्राइंग क्लासेस का संचालक है। धारा 304 और 308 के तहत मामला दर्ज हुआ है।


गुजरात सीएम ने जाँच के आदेश दिए…………


प्रशासन के अनुसार, तक्षशिला नाम का यह कमर्शियल कॉम्प्लेक्स कागजों में सिर्फ तीन मंजिलों का है। इसमें जिम, फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट, नर्सिंग होम समेत कई शॉपिंग सेंटर्स हैं। इसकी चौथी मंजिल अवैध है। ऐसी रिपोर्ट्स आने के बाद गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने जांच के आदेश दिए हैं।


पीएम मोदी ने शोक संवेदना व्‍यक्‍त की………..


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में हुए इस हादसे पर शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि मेरी भावनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्दी ठीक हो सकते हैं। उन्‍होंने गुजरात सरकार और स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।


इनका कहना………..


सूरत में आगजनी की घटना अत्‍यंत दुखद है, राज्‍य सरकार को इस पर गहरा दुख है। घायलों का उपचार पहली आवश्‍यकता है। बच्‍चों के परिजनों को सरकार 4-4 लाख रु की सहायता देगी।


विजय रुपाणी, मुख्‍यमंत्री गुजरात सरकार।


वीडियो देखें………..


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!