HomeNews Headlinesग्वालियर की शान हास्य-व्यंग्य के बादशाह कवि प्रदीप चौबे नही रहे,कुछ दिन...

ग्वालियर की शान हास्य-व्यंग्य के बादशाह कवि प्रदीप चौबे नही रहे,कुछ दिन पहले द कपिल शर्मा शो में जमाया था रंग

26 अगस्त को 1949 को जन्में प्रदीप चौबे के बिना हर हास्य महफिल अधूरी थी। उनके करीबियों का कहना है कि वो जितना लोगों को हंसाते थे उनता ही अपने अंदर के गम को छुपाए रहते थे, उन्हें गाल ब्लैडर का कैंसर भी था। पिछले दिनों हुई छोटे बेटे के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था।



ग्वालियर/मध्यप्रदेश………..


हास्य व्यंग्य की दुनिया के बेताज बादशाह ग्वालियर शहर के रहने वाले हास्य कवि प्रदीप चौबे अब नही रहे।



वे लगभग 70 वर्ष के थे । उन्हें देर रात कार्डियक अरेस्ट हुआ ( दिल में तकलीफ ) उनके निधन से साहित्य जगत में गम का माहौल है। सभी को हंसाने वाले एक कवि का यूं चले जाने से सभी स्तब्ध हैं। हाल में वे कपिल शर्मा के शो में दिखाई दिए थे।



भारत ही नहीं अन्य देशों में भी हँसी से वातावरण को गुदगुदाने वाले ग्वालियर की शान प्रदीप चौबे का रात दो बजे निधन हुआ। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके एक बेटे का कुछ दिन पूर्व ही भोपाल में निधन हुआ था। जिससे वह बेहद सदमे में चल रहे थे। श्री चौबे के बड़े पुत्र आकाश मुंबई से ग्वालियर आ रहे हैं। उसके बाद उनकी अंत्येष्टि होगी। चौबे ने हमेशा देश, काल, वातावरण और समाज को ध्यान में रखकर अपना हास्य अंदाज सबके सामने रखा है। साथ ही उनकी कविताओं ने रूढ़िवादी पर करारा प्रहार किया है। हाल में वे कपिल शर्मा के शो में दिखाई दिए थे।उनके निधन से साहित्य समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।


हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी……….



अभिनेता कपिल शर्मा ने भी कवि प्रदीप चौबे को याद किया। कपिल शर्मा ने ट्वीट कर कहा, 'अभी कुछ ही दिन पहले हमारे शो पर आए थे, यक़ीन ही नहीं हो रहा कि प्रदीप जी नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!