बाराबंकी/उत्तरप्रदेश………..
कहते हैं अगर पुलिस अपने पर आ जाये तो अच्छे-अच्छौं को पानी पिला देती हैं फिर चाहें अपराधी पाताल में ही क्यों न चुप जाए उसे खींच के बाहर निकाल लाती हैं। क्योंकि पुलिस अब खाफी हाईटेक हो चुकी हैं। अगर आमजनता सही समय पर सूचना दे और पुलिस का सहयोग करे तो यकीन मानिए पुलिस आपके लिए किसी मसीहा से कम साबित नहीं होगी।
क्या है मामला…………
बाराबंकी में दरिंदों ने 5 मासूम नाबालिग बच्चियों गैरकानूनी तरीके से अपहरण कर लिया गया। पुलिस को जब इस बात को खबर लगी तो नए कप्तान और थाना मसौली की पुलिस टीम कमर कस कर मैदान आ गयी और मात्र 12 घंटे के अंदर उन मासूम बच्चियों को उन अपराधियों के चंगुल से छुड़ा कर उनके परिवार वालों को सौंप दिया, इस घटना के बाद परिजनों के चेहरे में जो खुशी थी,और पुलिस के प्रति जो सम्मान था वो देखते ही बन रहा था। इस घटना के बाद पुलिस टीम की चहुँ ओर प्रसंसा हो रही हैं। इन सफलता के लिए पूरी पुलिस टीम बधाई की पात्र है,अपनी रणनीति और कार्यकुशलता से उन 5 मासूमों की जिंदगी जो अंधकार की ओर जा रही थी, उसे पुलिस ने समय रहते बचा लिया।
