जबलपुर/मध्यप्रदेश………..
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह के नामांकन भरते समय नियमों का उल्लघंन करने पर भाजपा के सात नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रत्याशी के साथ चार प्रस्तावकों को अंदर जाने की अनुमति थी, लेकिन उनके साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद प्रहलाद पटेल, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, मेयर और कई विधायक भी अंदर मौजूद थे।
क्या है मामला…………
दरअसल, जबलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सोमवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल रोड शो किया। जिसके साथ वे कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। उनके रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। राकेश सिंह जब नामांकन पर्चा दाखिल करने गए थे तो नियमानुसार अधिकतम पांच लोग ही रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जाते हैं पर भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह अपने साथ भारी भीड़ लेकर कक्ष के अंदर चले गए। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और चुनाव आयोग को इस सम्बन्ध में शिकायत की। तमाम लोगों के वीडियो फुटेज के साथ साथ कांग्रेस की शिकायत को जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंभीरता से लिया। लिहाजा भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को जहां शो काज नोटिस जारी किया गया है। वहीं भाजपा के अन्य दिग्गज नेताओं के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज की गई है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूर्व पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव सहित दर्जनों भाजपा नेता रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में चले गए थे जिसे कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी।
इन अधिकारियों पर गाज गिरी…………
मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी छवि भारद्वाज ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीआई ओमती नीरज वर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं, सीएसपी शशिकांत शुक्ला और होमगार्ड कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर को निलंबित करने का प्रस्ताव पीएचक्यू भेज दिया। दरवाजे के बाहर की नारेबाजी रिटर्निंग ऑफिसर दफ्तर के अंदर पहले ही कई नेता पहुंच चुके थे, लेकिन बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर को अंदर कराने के लिए पुलिस कर्मियों से बहस करने लगे और नारेबाजी की।
