HomeNews HeadlinesNO1 POLICE डॉट कॉम SALUTE YOU:अवैध कब्जेधारी ने वृद्ध महिला को घर...

NO1 POLICE डॉट कॉम SALUTE YOU:अवैध कब्जेधारी ने वृद्ध महिला को घर से निकाला,TI ने बेटा बनकर इंसाफ दिलाया

“नो FIR नो ARREST, फैसला ON THE SPOT, यह फिल्मों की लाइन नही बल्कि इंस्पेक्टर राजेन्द्र चतुर्वेदी ने हकीकत में ये कर दिखाया है”



इंदौर/मध्यप्रदेश…………


अवैध कब्जेधारी द्वारा वृद्ध महिला को घर से बेघर करने के बाद दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया था। लेकिन मप्र पुलिस वृद्ध महिला के लिए मसीहा साबित हुई और मानवता की मिशाल पेश की। दरअसल मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र की सुतार गली में रहने वाली एक वृद्ध महिला मधुबाला शर्मा ने थाना एमजी रोड पहुँच कर बताया कि 4 महीने पहले उनके मकान के कब्जेधारी मनोहर शर्मा ने उन्हें घर से निकाल दिया है जिसके चलते वे बेघर हो गई और सड़क पर बाहर ही भीख मांगकर अपना गुजर बसर कर रही है,महिला के उक्त घटनाक्रम बताते ही टीआई राजेन्द्र चतुर्वेदी ने सीनियर सिटीजन मधुबाला शर्मा के साथ पुलिस बल भेजा और कब्जेधारी से घर का ताला खुलवाया ,इसके साथ ही महिला की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए टीआई ने उन्हें तत्काल ग्यारह सौ रुपए नकद देते हुए वृद्धा के खाने पीने के राशन का इंतजाम किया साथ ही टीआई राजेन्द्र चतुर्वेदी ने अपना नंबर नोट कराते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर फोन लगाने का अनुरोध वृद्धा से किया।


क्या है मामला…………


बूढ़ी माँ मधुबाला शर्मा ने पूछताछ में बताया कि उनके पिता किताबो पर जिल्द चढ़ाने का काम करते थे उनके देहांत के बाद वे अपने नाना नानी के साथ रहने लगी थी नानी का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ा तो मैने खुद शादी नही की और नानी की जिम्मेदारी ली। कब्जेधारी मनोहर शर्मा के बारे में पूछने पर वृद्धा ने बताया की जिस मकान में वे रहती हैं उसपर मनोहर शर्मा का कब्जा है जिसके चलते मनोहर उन्हें परेशान करता है ,एमजीरोड पुलिस कब्जेधारी मनोहर शर्मा की तलाश कर रही है वही टीआई एमजीरोड ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए बूढ़ी माँ मधुबाला शर्मा को पूरी सुरक्षा के साथ प्रतिमाह खाने पीने का राशन उपलब्ध कराने का वचन दिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!