ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
ग्वालियर की इंदरगंज थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक (Smake) बरामद की है , जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर है इसके खिलाफ जनकगंज थाने में जहरीली शराब बेचने के तीन अपराध पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के कनेक्शन पता लगाने की कोशिश कर रही है। आरोपी उत्तरप्रदेश से स्मैक लाकर शहर में खपाता था।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,एडिशनल एसपी हितिका वासल (Adsp Hitika Vasal) ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इंदरगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक क्षेत्र में नशीले पदार्थ की एक बड़ी खेप खपाने आया है। सूचना के बाद पुलिस ने हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो आरोपी के पास से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए स्मैक तस्कर की पहचान तारागंज निवासी दीपक उर्फ चुहिया के रूप में हुई है।
पुलिस चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा
इंदरगंज थाना पुलिस रामदास घाटी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। उसे पुलिस जवान नीरज यादव व मुकेश शर्मा ने रोका। इसके बाद कार चालक उनसे विवाद करने लगा। दल के प्रभारी उपनिरीक्षक अवधेश सिंह कुशवाह ने कार को जब्त करने के लिए कहा। यह सुनते ही वह कार लेकर भागने लगा, तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और तलाशी ली। गाड़ी में करीब 200 ग्राम स्मैक सीट के नीचे मिली। इसकी कीमत बाजार में करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने बताया कि इससे पहले वह बस से स्मैक की खेप लेकर आता था। इस बार समय बचाने के लिए वह कार ले गया था। नशे में पुलिसकर्मियों से उलझ गया और पकड़ा गया।
इनका कहना
एडिशनल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो उत्तरप्रदेश मैनपुरी से स्मैक लेकर आता था और ग्वालियर में सप्लाई करता था, पुलिस आरोपी के कनेक्शन मालूम कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर है इसके खिलाफ जनकगंज थाने में जहरीली शराब बेचने के तीन अपराध पहले से दर्ज हैं। स्मैक तस्कर ने पुलिस को बताया कि आजकल युवा स्मैक का नशा करने लगे हैं। अच्छे घर के लड़के और यंग जनरेशन को स्मैक बेचने में मुनाफा अच्छा हो जाता है। यही कारण है, उसने शराब तस्करी छोड़कर स्मैक तस्करी शुरू कर दी।
