ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
बिजली के मुद्दे को लेकर सीएम के सामने मंत्रियों की तू-तू,मैं-मैं का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और ऊर्जा मंत्री के भावुक होकर आँशु भी निकल आये। लेकिन ये आँसू उनके विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को नहीं पिघला पाए। कहीं ना कहीं बिजली विभाग में सब कुछ ठीक नहीं है। कहीं ना कहीं विभाग में सुधार की अत्यंत आवश्यकता है।
ऊर्जा मंत्री अधिकारियों कर्मचारियों को समझाने के लिए कितने भी खंभों पर चढ़कर बिजली के कनेक्शन जोड़ लें
अपने विभाग का कितना भी अच्छा प्रेजेंटेशन देलें।
लेकिन उनके विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनकी मेहनत पर बट्टा लगाने से नहीं चूक रहे हैं। आलम यह है कि मंत्री जी के विधानसभा के उपभोक्ताओं को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। मंत्री जी की नसीहत अपने ही विभाग के इन अधिकारियों कर्मचारियों पर काम नहीं आ रही हैं। विभाग के अधिकारी मंत्री जी की कर्मठता और कर्त्तव्य परायणता से सीख लेने को तैयार नही।
वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए ईमानदार उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे हैं
बिजली विभाग अपनी वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए अब ईमानदार उपभोक्ताओं का निशाना बना रहे हैं।
अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने एसी व कूलर वाले चैंबरों में बैठकर मनमानी अत्याधिक रीडिंग (खपत से ज्यादा ) रीडिंग का बिल देकर टारगेट पूरा करने का नया फंडा अपनाया है। आलम यह है कि मीटर रीडर अब घरों में जाकर रीडिंग लेने को तैयार नहीं। जिसे उपभोक्ताओं को सही समय पर बिल नही मिल पा रहें हैं। और जो बिल मिल भी रहे हैं उन्हें अधिकारी ऑफिस में बैठकर मनमाना बिल तैयार कर उपभोक्ताओं को ठगने का काम कर रहें हैं। थक हारकर उपभोक्ता जब इसकी शिकायत करतें हैं तो उन्हें ऑफिस के चक्कर कटवाकर चकरघिन्नी कर दिया जाता है। और जबतक शिकायत का निराकरण होता है तबतक बिल भरने की तारीख निकल चुकी होतीं हैं। पेनाल्टी के साथ उपभोक्ताओं के टैरिफ प्लान पर यूनिट चार्ज भी बढ़ जाता हैं। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता हैं।
ऊर्जा मंत्री की विधानसभा क्षेत्र में शिकायतों का अंबार लगा
ताज़ा मामला ऊर्जा मंत्री जी की ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र की आनंद नगर कॉलोनी का जहाँ बिजली विभाग के ट्रांसपोर्ट नगर जोन के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा
लोगों के घरों से मीटर रीडिंग लिए बिना मनमानी बिल जारी कर दिए गए हैं। जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की गई गयी जिसकी शिकायत क्रमांक-14556827 ये है। जब इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट नगर जोन के सहायक यंत्री (AE) हिमांशु शर्मा से करने को फ़ोन लगाया गया तो डीटेल लेने के बाद उनके द्वारा भी उपभोक्ताओं को आजकल करके टरका दिया जाता है।
जहां एक और बिजली विभाग को ऑनलाइन किया जा रहा है उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है वहीं कुछ अधिकारी आज भी अपनी हटधर्मिता त्याग नही पा रहें हैं।
मंत्री जी बिजली विभाग को कितना भी आधुनिक कर ले लेकिन अधिकारी और कर्मचारी अपनी पुरानी पद्धति त्यागने को तैयार नहीं।
