HomeBreaking Newsसस्ते आम खरीदने के लिए,5 हजार के चालान की धमकी व गालियाँ...

सस्ते आम खरीदने के लिए,5 हजार के चालान की धमकी व गालियाँ देते हुए हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल

नोएडा/उत्तरप्रदेश।

जहां एक ओर कोरोना के काल में पुलिसकर्मियों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता वहीं दूसरी और कुछ पुलिसकर्मी विभाग के नाम पर पलीता लगा रहें हैं। दरअसल,फल विक्रेता से सस्ते आम खरीदने के लिए नोएडा पुलिस के एक हेड-कॉन्स्टेबल का गुंडई दिखाते हुए विडियो वायरल हुआ है। इसमें पुलिसवाले ने 100 रुपये किलो वाला आम 50 रुपये किलो के हिसाब से खरीदने के लिए तपती दोपहर में ठेला खींचने वाले युवक हड़काता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल,मामला नोएडा जिले का है, जहां एक हेड कांस्टेबल ने फलवाले को न सिर्फ भद्दी गालियां दी। बल्कि काफी कम रुपए में उनसे आम भी जबरन ले गया। वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे एक पुलिसकर्मी ने डेढ़ मिनट के अंदर 12 भद्दी-भद्दी गालियां युवक को दी। इसके साथ ही फलवाले से सवाल पूछा कि यहां क्यों आम बेच रहा है तेरे बाप का राज है क्या। फिर 5 हजार रुपये का चालान काटने की धमकी दी और कहा कि तू भुगत नहीं पाएगा। यह वीडियो सेक्टर 49 थाना एरिया में सेक्टर 51 का बताया गया है। वीडियो वायरल होते ही नोएडा पुलिस के अधिकारियों को जिम्मेदारी याद आई।

डीसीपी ने किया लाइन हाजिर

जिसके बाद डीसीपी नोएडा ने सेक्टर 49 थाने में तैनात हेड-कॉन्स्टेबल कृष्णपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसकी जांच एसीपी-3 को सौंपी है। कुछ नागरिकों ने डीजीपी से भी शिकायत की है। फल बेचने वाला साफ तौर पर कहते हुए दिख रहा है कि वह 100 रुपये किलो आम बेच रहा है। इस पर हेड-कॉन्स्टेबल उससे और पैसे वापस कराते हुए सुनाई देता है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!