बता दें कि खुलासे के दौरान पता चला कि दोनों शार्प शूटर छह लाख रुपये की सुपारी लेकर बघौली, थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी निवासी दिनेश द्विवेदी की हत्या करने जा रहे थे। इन्हें पटरंगा पुलिस द्वारा बीच रास्ते मे ही दबोच लिया गया, पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पटरंगा पुलिस की सक्रियता से एक आदमी की जान बच गई। एसएसपी ने पटरंगा एसओ रतन शर्मा व उनकी टीम को बधाई देते हुए उन्हें पांच हजार का इनाम दिया है। पकड़ें गये शार्प शूटरो को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा।
अयोध्या/उत्तरप्रदेश।
सुपारी लेकर हत्या करने जा रहे दो शार्प शूटरों को पटरंगा पुलिस टीम द्वारा दबोच लिया गया। पुलिस को यह सफलता अपराधियों की धर पकड़ के लिए डीआईजी/ एसएसपी दीपक कुमार द्वारा छेड़े गए अभियान के क्रम में मिली है। एसएसपी ने सुपारी किलर को दबोचने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिए जाने का एलान किया है।
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये जिले के पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या दीपक कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों/अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में
एसओ रतन शर्मा के साथ पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सीवन वाजिदपुर मोड़ पर पटरंगा पुलिस टीम द्वारा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी अन्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या कारित करने जा रहे दो शातिर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया व अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया। पूछने पर अभियुक्तगणो ने बताया कि वे लोग दिनेश द्विवेदी निवासी बघौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी की हत्या की सुपारी लिये थे, यह हत्या देवेन्द्र सिंह निवासी अजईमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी के द्वारा अभियुक्तगणो को 6 लाख रूपये हत्या कराने के लिए देने के लिए तय हुआ जिसमें 1 लाख अभी दिये गये थे व शेष 5 लाख हत्या करने के बाद देने के लिए कहा था, सुपारी की रकम कुल 1 लाख भी बरामद कर लिया गया है। इस प्रकार पुलिस की सक्रियता के कारण एक गम्भीर घटना घटित होने से बच गयी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
1.शुभम वर्मा पुत्र स्व0 चेतराम वर्मा नि0-भटपुरवा थाना टिकैतनगर,जनपद-बाराबंकी।
2. उत्तम रावत पुत्र कृष्ण कुमार रावत नि0-प्यारनपुर,थाना-जैतपुर,जनपद-बाराबंकी।
बरामद सामग्री
1.दो अदद अवैध तमन्चा 315 बोर
2. 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. एक लाख रुपया नगद ।
4. एक अदद मोटरसाइकिल ।
5. हत्या होने वाले व्यक्ति की 02 अदद पोस्टकार्ड साइज फोटोग्राफ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका टीम को 5 हज़ार का पुरुस्कार
SO रतन कुमार शर्मा,उ0नि0 सुधीर कुमार,उ0नि0 रणजीत यादव ,का0 सगीर अहमद,का0 हरिकिशन सिंह,का0 रामाश्रय यादव,का0 संतोष कुमार सरोज दोनो शातिर शूटर अभियुक्तो को पकड़ने वाली टीम को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार द्वारा 5 हजार रूपये के इनाम से पुरूष्कृत किया जायेगा।
