HomeBreaking Newsधरे रह गए सर्वे:पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए...

धरे रह गए सर्वे:पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल,कमलनाथ के खिलाफ फिर उठी आवाज

बता दें कि निगम चुनाव की चर्चा करते हुए लाखन सिंह ने कहा कि 15 माह की कांग्रेस की सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी गई। कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में दुखी थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले विधायकों ने इतना नंगा नाच किया कि जिस दिन कमलनाथ की सरकार गई, उस दिन सच्चे कांग्रेसियों को खुशी हुई।

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की पूर्व की कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और मौजूदा विधायक लाखन सिंह यादव के कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार का दाग कमलनाथ के दामन से छूटने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक लाखन सिंह यादव ने खुलकर कमलनाथ की क्षमता पर सवाल उठाए। उनका वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक का है। कांग्रेस के इस बड़े नेता के बयान से पार्टी में चल रही गुटबाजी भी साफ तौर पर नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीडियो कांग्रेस के ग्वालियर कार्यालय का है जहां कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे लाखन सिंह यादव अपने भाषण में कह रहे है कि अगर 28 सीटों पर हुए मध्यप्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी टिकट का वितरण सही तरह से करती तो हम सभी सीटें जीत जाते। आगे लाखन सिंह यादव कहते हैं कि प्रभारी बार-बार चिल्ला रहे थे कि सर्वे के आधार पर टिकट दिए जा रहे हैं, लेकिन नतीजों ने बता दिया कि सर्वे धरे के धरे रह गए, इससे यह साफ तौर पर पता चल गया की प्रभारियों की क्या हैसियत है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि उपचुनाव की वोटिंग के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को फोन करके स्थिति पूछी थी तो कमलनाथ ने उनसे कहा था कि कांग्रेस 26-27 सीटें जीत रही है, लेकिन उपचुनाव के परिणाम (By-Eletion Results) ने बता दिया कि सर्वे की क्या हालत है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक द्वारा कांग्रेस पार्टी छोड़े जाने के बाद बीजेपी का हाथ थामने को लेकर पूर्व मंत्री कहते हैं कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले विधायकों ने इतना नंगा नाच किया जिस दिन कमलनाथ की सरकार गई, उस दिन सच्चे कांग्रेसियों को काफी खुशी हुई।

बीजेपी ने तंज कसा

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने तंज कस्ते हुए ट्वीट कर लिखा की – पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव फरमा रहे हैं कि कितने अपरिपक्व और नासमझ हैं कमलनाथ जी। ध्यान से सुनिए – धरे रह गए सर्वे। कमलनाथ जीत रहे थे 26 सीटें

 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!