बता दें कि महासभा ने कुछ दिन पहले दोनों आरोपी पति-पत्नी महेन्द्र शर्मा व ममता शर्मा की गिरफ्तारी के लिए एडीजीपी राजेश चावला को ज्ञापन सौंपा था तथा आन्दोलन करने की चेतावनी दी थी। उसके बावजूद जब दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कैंडल मार्च निकाला था। कैंडल मार्च में सुमावली विधायक नीटू सिकरवार ने भी पुलिस को सख्ती भरे लहले में चेतावनी दी थी कि अगर दोनों फरार पति-पत्नी को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आन्दोलन हो सकता है। मामले को बिगड़ता देख एडीजीपी राजेश चावला ने दोनों पति-पत्नी के ऊपर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है।
मुरैना/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के मुरैना के बहुचर्चित यतेन्द्र उर्फ शैंकी सिकरवार आत्महत्या कांड के मुख्य आरोपी रिटायर्ड डीएसपी महेन्द्र शर्मा व उसकी समाज सेविका पत्नी ममता शर्मा का पता बताने वाले को 10-10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। दोनों पर संयुक्त रूप से 20 हज़ार का इनाम घोषित किया गया है। दोनों पति-पत्नी फरार चल रहे हैं। उधर शैंकी सिकरवार की तरफ से क्षत्रिय महासभा ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरु कर दिया है।
क्या था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,टीआरपुरम कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय सैंकी उर्फ यतेंद्र सिंह पुत्र रामनरेश सिकरवार ने बीते दिनों सेल्स टैक्स के पास स्थित अपनी ट्रांसपोर्ट आफिस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। टेबल पर खून से सनी पिस्टल के पास में सुसाइड नोट मिला, जिसमें ग्वालियर में रहने वाले रिटायर डीएसपी महेन्द्र शर्मा और उसकी पत्नी ममता शर्मा पर 20 लाख रुपये के लिए ब्लेकमेल करने व रुपये नहीं देने पर केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।
इससे पहले मृतक सैंकी सिकरवार के खिलाफ ममता शर्मा ने ग्वालियर के हजीरा थाने में एफआइआर दर्ज करवा दी थी, इसके बाद से वह तनाव में था और इसी के चलते आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद सिविल लाइन थाने में रिटायर डीएसपी व उसकी पत्नी पर धारा 306, 388 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन इनमें से एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे नाराज क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी पहले डीआइजी आफिस में पहुंचे फिर नवीन कलेक्टोरेट में एडीजीपी चावला को ज्ञापन देकर बताया कि रिटायर डीएसपी की पत्नी ब्यूटी पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाती है। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने चंगुल में फंसाकर ब्लैकमेल करती हैं। गिरफ्तारी नहीं होने पर क्षत्रिय महासभा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सिकरवार के अलावा पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, उदय सिंह, केशव सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
क्षत्रिय महासभा ने दी थी आंदोलन की धमकी
इस मामले में क्षत्रिय महासभा लगातार पुलिस पर दबाव बना रही। कुछ शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाले जा चुके हैं। सुमावली विधायक नीटू सिकरवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन हो सकता है। इसी के चलते एडीजीपी राजेश चावला ने दोनों पति-पत्नी के ऊपर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है

मैं यतेंद्र अपने होशो-हवाश में आत्महत्या कर रहा हूं।मुझे ग्वालियर निवासी रिटायर डीएसपी महेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी ममता शर्मा ब्लैकमेल कर रहे थे। हमारे घर वालों से परेशान किया जा रहा था। हमसे 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। आज इन्होंने हजीरा थाने में मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज करा ही दिया। इन्होंने मुझे जलील और मेरे परिवार को बदनाम किया है। इसके कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी आत्महत्या का कारण रिटायर्ड डीएसपी महेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी ममता शर्मा हैं
–यतेंद्र सिंह सिकरवार
