बता दें कि रीवा लोकायुक्त पुलिस ने जनेह थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को एफआईआर लिखने के नाम पर 15 हज़ार की रिश्वत लेते ट्रेप किया गया है पहले 25 हज़ार मांगी गई थी रिश्वत एक हज़ार बतौर एडवांस ले चुका था प्रधान आरक्षक लेन-देन में थाना प्रभारी के सहभागिता की भी जांच लोकायुक्त के द्वारा की जाएगी।
रीवा/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक प्रधान आरक्षक को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हांथों ट्रैप किया गया है। ट्रैप की पूरी कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को जनेह थाना का प्रधान आरक्षक राजीव लोचन पाण्डेय पिता स्वर्गीय कालका प्रसाद पाण्डेय, निवासी-पल्हान थाना- बैकुंठपुर ने शिकायतकर्ता पन्ना लाल कोरी, पिता छेदी लाल कोरी ग्राम-झोटिया तहसील त्योंथर जिला रीवा से प्रकरण पंजीबद्ध करने के एवज में 15,000 रूपए की मांग की गई थी। प्रधान आरक्षक के रिश्वत मांगे जाने की शिकायत फरियादी पन्ना लाल कोरी द्वारा रीवा लोकायुक्त पुलिस से की गई थी, जिस पर योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त पुलिस ने आरोपित को उसके निवास से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत के 15,000 रूपए आरोपित के हांथों से बरामद करते हुए उसका हाँथ धुलवाया गया है। प्रधान आरक्षक के रिश्वत लेने के दौरान ट्रैप की यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार एवं निरीक्षक प्रेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई है।
