डबरा/ग्वालियर/मप्र।
ग्वालियर जिले के नवागत एसपी अमित सांघी के आते ही थाना प्रभारियों को आदेश दिया की यदि थाना क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन होगा तो थाना प्रभारी पर कार्यवाही होगी। इसी तारतम्य में लगातार कार्यवाहियां जारी है। जिसके चलते आज पुलिस ने नकली रेत बनाने के प्लांट पर धावा बोला।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,डबरा एसडीओपी के नेतृत्व में एक फ़्लाइइंग दल बनाया जिसमें एसआई सुमित सुमन,एसआई देवेंद्र लोधी और प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी को शामिल किया गया। इस टीम को डबरा और भितरवार क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने की ज़िम्मेदारी दी गई। इस टीम ने लगातार कार्यवाही भी की और इसी सिलसिले में शनिवार को फिर नकली रेत से भरे एक डम्फर और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। डम्फर को बिलौआ थाना क्षेत्र के गंगापुर क्षेत्र से पकड़ा और देखा तो उसमें नकली रेत भरी हुई थी। जब ड्राइवर से पूछा तो उसने प्लांट का पता बता दिया। पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर प्लांट संचालक को रेत बनाने के दस्तावेज दिखाने को कहा जो वह तत्काल उपलब्ध नहीं करा पाया। फ़िलहाल डम्फर मालिक के ख़िलाफ रेत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही प्लांट संचालक के ख़िलाफ़ प्रतिवेदन माइनिंग और डबरा एसडीएम को भेज दिया है। बताया जा रहा है की डम्फर मालिक का ही प्लांट है, यदि प्लांट पर कार्यवाही होती है तो यह नक़ली रेत पर जिले की सबसे बड़ी कार्यवाही होगी।
इनका कहना
टीम लगातार कार्यवाही कर रही है एक डम्पर और ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है साथ ही नक़ली रेत बनाने बाले प्लांट का पता लगा उसे नोटिस जारी किया गया दस्ताबेज नहीं दिखाने पर कार्यवाही की जायेगी।
–उमेश तोमर, एसडीओपी डबरा।
