HomeBreaking Newsपुलिस का गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल,डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच प्रभारी को...

पुलिस का गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल,डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच प्रभारी को हटाया

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में गोपनीय सूचनाओं का संकलन करने वाली डीएसबी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच) प्रभारी के पत्र से हड़कंप मच गया है। ग्वालियर में गणेशोत्सव पर माहौल खराब करने की साजिश का खुलासा हुआ है। यह पत्र डीएसबी प्रभारी आलोक त्रिवेदी ने एसपी अमित सांघी को बिना बताए ही जारी कर दिया। पत्र के मुताबिक जिले में भीम आर्मी के कार्यकर्ता आम जनता से गणेशोत्सव नहीं मनाने की अपील कर रहे हैं। भीम आर्मी के लोग एससीएसटी के लोगों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। इसको लेकर डीएसबी प्रभारी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं गोपनीय पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एसपी ने डीएसबी प्रभारी अलोक त्रिवेदी को हटा दिया है।
डीएसबी प्रभारी अलोक त्रिवेदी पर गोपनीय पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है, इस मामले में नोटिस भी जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला…….

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी अमित सांघी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में डीएसबी प्रभारी आलोक त्रिवेदी की ओर से एक पत्र जारी किया गया। यह गोपनीय पत्र था और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इसमें गणेशोत्सव पर शहर में माहौल बिगड़ने की आशंका जाहिर की गई थी। इसमें भीम आर्मी नाम के संगठन का नाम भी लिखा गया है।
इस पत्र में सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा भोपाल के पत्र का हवाला दिया गया है। एसपी ने बताया कि इस संबंध में डीएसबी प्रभारी ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। सभी पुलिस अफसरों को यह पत्र जारी कर दिया गया यह गंभीर लापरवाही है। इस पर डीएसबी प्रभारी को हटाने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसपी ने बताया कि गणेशोत्सव के साथ सभी त्याेहारों को लेकर हम अलर्ट हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!