HomeBreaking Newsपुलिस ने लाखों के 82 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों...

पुलिस ने लाखों के 82 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को दबोचा

मुरैना/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के मुरैना में पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया है। पुलिस ने 82 किलोग्राम गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जप्त किये गए गाँजे की कीमत 12 लाख 30 हजार रूपए बताई जा रही है।पुलिस ने गांजे के साथ 20 हजार की कीमत के दो मोबाइल और 8 लाख की कीमत की हुंडई वरना कार को भी कब्जे में लिया है। बरामद की गई कुल चीज़ों की कीमत 20 लाख 50 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा जप्त कार में अवैध गांजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मुरैना पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उसी के चलते बानमोर थाना प्रभारी को मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक कार में गांजे की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर नाकाबंदी की और गाड़ी का पीछा किया। मौके पर पुलिस को देख गाड़ी का ड्राइवर दूसरी रोड से भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 82 किलोग्राम गांजा पकड़ाया। इस मामले में जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि गांजे को रायपुर से दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर खपाने के लिए ले जाया जा रहा था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गोविल, उपनिरीक्षक प्रज्ञाशील, सउनि अजय बैशान्दर, कार्यवाहक प्र.आर. दीपक ,आरक्षक रणधीर,आरक्षक जलमान,आरक्षक विपिन यादव,आरक्षक आशीष,आरक्षक अजीत सिंह,आरक्षक रवि पटेल व आर चालक भूपेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!