HomeBreaking Newsपुलिस संरक्षण में शराब का कारोबार:अवैध शराब बेचने वाले को धमकाने का...

पुलिस संरक्षण में शराब का कारोबार:अवैध शराब बेचने वाले को धमकाने का वीडियो वायरल,प्रधान आरक्षक निलंबित

बैतूल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस का हाथ शराब माफिया के साथ दिखा अवैध शराब विक्रेता से गठजोड़ और धमकाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आने के बाद एसपी सिमाला प्रसाद ने हेड कांस्टेबल गंभीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि वीडियो में हेड कांस्टेबल एक व्यक्ति को धमकाता दिखाई दे रहा है। उसका आचरण संदेहास्पद पाए जाने पर एसपी ने उसे सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, मामले की जांच डीएसपी अजाक विवेक गौतम को सौंपी गई है।
दरअसल,जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में मासोद पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक के अवैध शराब विक्रेता से गठजोड़ और धमकाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुलेट पर सादी वर्दी में सवार प्रधान आरक्षक गंभीर सिंह बताए जा रहे हैं। वे मासोद गांव में एक मकान के सामने पहुंचकर दो लोगों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। प्रधान आरक्षक कह रहे हैं कि मेरी बदौलत दारू बेच रहा है, लगता है कि तूझे दारू का पैसा पच नहीं रहा है। मैं चाह लूंगा, तो तू एक बूंद दारू नहीं बेच पाएगा। जब युवक इसका विरोध करता है तो प्रधान आरक्षक सहकर्मी को यह कह रहे हैं कि साहब को कॉल करो और इसे चौकी लेकर चलो। जिस युवक पर शराब बेचने का आरोप लगाया जा रहा है, वह डायल-100 को बुलाकर घर की तलाशी लेने के लिए भी कहता है, लेकिन प्रधान आरक्षक उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर देते हैं।

क्या है वीडियो में

वीडियो में दिख रहा है कि मासोद पुलिस चौकी इलाके में एक गांव में प्रधान आरक्षक गंभीर सिंह अपने बुलेट से पहुंचते हैं। यहां आते ही एक ग्रामीण पर गाली-गलौज करते हुए उसे डांटना शुरू कर देते हैं। वीडियो में वह यह बात भी स्वीकार कर रहे हैं कि हमारी बदौलत ही तुमने दारू बेची। वे कहते दिख रहे हैं कि तुसे दारू का पैसा पच नहीं रहा है क्या। अब वह एक बूंद बेचकर के दिखा। जिस दिन चाह लूंगा, तेरी ऐसी… कर दूंगा। मेरी बदौलत तूने दारू बेची।
इस दौरान हेड कांस्टेबल साथी पुलिसकर्मी को निर्देश देता रहा कि साहब को फोन लगाए और इसे चौकी ले चले। जिस पर व्यक्ति ने भी जवाब दिया कि डायल -100 बुला ली जाए। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक का मोबाइल छीनते भी दिख रहा है।

इनका कहना

इतना ही नहीं, वह मकान के सामने मोबाइल लेकर खड़े एक अन्य युवक के हाथ से यह कहकर मोबाइल छीन लेते हैं कि वीडियो क्यों बना रहा है। इस मामले में मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि आज ही वीडियो उनके संज्ञान में आया है। यह मई माह का बताया जा रहा है और अवैध शराब बेचने की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर प्रधान आरक्षक को खराब आचरण के कारण पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने निलंबित कर दिया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!