ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
ग्वालियर में लोक निर्माण विभाग (PWD) में SDO रवींद्र सिंह कुशवाह के घर EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) पुलिस ने छापामारी की है। SDO का घर ही चार करोड़ का है। ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार की सुबह पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ रविंद्र कुशवाह के डीबी सिटी स्थित निवास पर छापा मारा। सुबह-सुबह दरवाजे की घंटी सुनकर जब आंख मलते हुए घरवालाें ने दरवाजा खाेला ताे सामने ईओडब्ल्यू की टीम काे देख हाेश उड़ गए। टीम ने जाते ही सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजाें काे एकत्रित करना शुरू कर दिया। खबर है कि दाेपहर तक करीब 20 कराेड़ की संपत्ति का ब्याैरा टीम काे मिल चुका था। जिसमें लाखाें की नगदी के अलावा , साेना, फ्लैट और जमीन के कागजात भी शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ रविंद्र कुशवाह वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थ हैं। वह बिल्डिंग मेंटेनेंस का कार्य संभालते हैं। इनका मूल पद उपयंत्री का है, लेकिन वर्तमान में एसडीओ के चार्ज में है। सूत्राें की माने ताे कुछ समय के लिए इनके पास जीवाजी विश्वविद्यालय में यंत्री का प्रभार भी था। ईओडब्ल्यू की टीम काे जांच के दाैरान इनके निवास से कराेड़ाें की बेनामी संपत्ति मिली है।
छापामार कार्रवाई में उनके DB सिटी वाले आलीशान मकान B-14 डुप्लेक्स से SDO कुशवाह से EOW अफसरों ने 3 लाख 70 हजार की नकदी जब्त की। इसके अलावा 5 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना मिला है।
EOW अफसरों के मुताबिक, जिस मकान में PWD का SDO कुशवाह रहता है, उसकी कीमत 4 करोड़ है। इस मकान को खरीदने के बाद इसे अपनी सुविधा के अनुसार आलीशान बनवाया है। इसके अलावा डबरा क्षेत्र के समुदन, बिलौआ और बड़ी अकबई में 75 बीघा से अधिक की खेती की जमीन खरीदी है। इसके अलावा SDO ने ग्वालियर में PHE कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है। बसंत कुंज में दो फ्लैट बुक कराए। गुड़ागुडी के नाका पर प्लॉट है। डबरा के बालाजी कॉम्प्लेक्स में दुकानें भी खरीदी हैं। इसके अलावा भोपाल में फ्लैट खरीदे हैं।इनका एक डबल स्टोरी मकान ग्वालियर की पारस विहार कॉलोनी में भी है। वहाँ भी कार्रवाई की गई है। दोनों जगह कार्रवाई जारी है।
मकान काे दाेबारा ताेड़कर बनाया

प्रभारी एसडीओ के यहां छापे में अन्य कई जानकारियां भी सामने आई हैं। सूत्राें की माने ताे डीबी सिटी में बने मकान ताे हाल ही में ताेड़कर दाेबारा लग्जरी सुविधायुक्त बनवाया था। बिलाैआ में पचास बीघा जमीन पहले खरीदी और फिर उसे बेचा भी गया है।
शिकायत के बाद हुई कार्यवाही
दरअसल ईओडब्लू विभाग को एसडीओ के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिली थी। जिसमें कहा गया था कि एसडीओ ने काफी बेनामी संपत्ति अर्जित की है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए ईओडब्लू की टीम ने एसडीओ रविंद्र कुशवाहा के ग्वालियर स्थित बंगले पर छापेमारी की। इस छापेमारी में एसडीओ करोड़पति निकला है।
इनका कहना
डीएसपी सतीश चतुर्वेदी का कहना है कि रविंद्र कुशवाह के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसकी जांच की गई जिसमें आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि हुई। जिसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर कार्यवाही की जा रही है। अभी फिलहाल संपत्ति का आकलन किया जा रहा है आकलन पूरा होने के बाद ही तय हो पाएगा कि आखिर उनके पास कितनी अवैध संपत्ति है? एक बैंक लॉकर होने की जानकारी भी लगी है।
