HomeBreaking Newsगृहमंत्री के क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में,पीड़ित को...

गृहमंत्री के क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में,पीड़ित को गुम होने का आवेदन लेकर टरकाया

दतिया/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ( Law And Order ) और अनुशासन को लेकर लगातार कड़ी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वैसी स्थिति में पुलिस की इस लापरवाही और अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी ना लेना वाकई अनुचित है। दरअसल,
मध्यप्रदेश में पुलिस (MP police) की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जहां पुलिस के कारनामे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। मामला दतिया जिले में
गुरुवार की दोपहर का है। जब पीड़ित के मोबाइल चोरी की शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की। इतना ही नहीं कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का मामला ना दर्ज करते हुए मोबाइल गुम होने का आवेदन लेकर पीड़ित को चलता कर दिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,गुरुवार की दोपहर दांतरे की नारिया निवासी गोविंद दास पुत्र बाबू लाल साहू मोहल्ला की गली से जा रहा था। तभी अज्ञात बदमाश गोविंद दास की जेब से मोबाइल छीनकर भाग गया। जब पीड़ित इसकी शिकायत करने थाने पहुंचा। तो कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज नहीं किया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित से मोबाइल गुम होने का आवेदन लेकर उसे चलता कर दिया। कोतवाली पुलिस के इस कारनामे से पता चलता है कि पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति कितनी जिम्मेदार हैं।
हालाकि घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद थे। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस का अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज ना करना और पीड़ित से आवेदन लेकर उसे चलता कर देना पुलिस के कर्तव्य पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!