HomeBreaking Newsशहर के बहोड़ापुर इलाके में,युवाओं ने बीच सड़क पर तलवार से काटा...

शहर के बहोड़ापुर इलाके में,युवाओं ने बीच सड़क पर तलवार से काटा केक,जमकर किए हवाई फायर

बता दें कि घोसीपुरा इलाके में रहने वाले किसी युवक ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया था इस कार्यक्रम में कुछ लोग अपने लाइसेंसी हथियार लेकर पहुंचे थे जिनसे उन्होंने फायरिंग की है। घटना में दो से तीन फायरिंग की आवाज साफ तौर पर सुनाई दे रही है जबकि कुछ लोग फायरिंग का वीडियो बनाते भी दिखाई दे रहे हैं। बंदूकों से एक के बाद एक कई फायर किये जाते हैं। पूरा कार्यक्रम भारी भीड़ के बीच होता है।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

ग्वालियर शहर में युवाओं के बीच बर्थडे पार्टी में बीच सड़क पर तलवार से केक काटना व हवाई फायर करने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। शहर के व्यस्ततम चौराहों गलियों मोहल्ले और कॉलोनी में आए दिन ऐसी बर्थडे पार्टियों का होना अब आम बात हो गयी है।
दरअसल ग्वालियर (Gwalior) शहर के बहोड़ापुर इलाके में एक बार फिर युवकों ने दबंगई दिखाते हुए पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। दरअसल, युवकों का फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है इतना ही नहीं युवकों ने अपना रौब दिखाने के लिए सरेराह तलवार से आधा दर्जन केक को भी काटा है। फायरिंग के दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही भी थी कुछ लोग फायरिंग की आवाज सुनकर इधर-उधर हो लिए। बर्थडे पार्टी का वीडियो भी बनाया गया जो जमकर वायरल हो रहा है। मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है जल्दी ही एक्शन लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,घोसीपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक के लिए उसके साथियों ने बर्थडे पार्टी का इंतजाम किया था। इसके लिए बकायदा साउंड लगाया गया था, साथ ही वहां 5 -6 केक भी रखे गए थे। इन केक को युवक और उसके साथी ने तलवार से काटा। इस दौरान कुछ कुछ युवक फायरिंग भी करते रहे। सरेराह हुई इस फायरिंग के बाद एक बार फिर से युवकों के पुलिस और कानून के खौफ से आजाद होना नजर आ रहा है।
खास बात यह है कि इस तरह की घटनाओं में पहले कई मामले, हादसों में बदल चुके हैं। कई घटनाओं के बाद पुलिस और जिला प्रशासन हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है। बावजूद इसके लोग हथियारों का प्रदर्शन करके अपना रौब दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वायरल वीडियो पुलिस के अफसरों के पास भी पहुंचा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इनका कहना

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आये हैं। युवकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं,जल्दी ही एक्शन लिया जायेगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!