HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:कोरोना से पुलिस SDOP का निधन,एक के बाद एक SI,ASI और...

विनम्र श्रद्धांजलि:कोरोना से पुलिस SDOP का निधन,एक के बाद एक SI,ASI और प्रधान आरक्षक काल की गार में समाए

भोपाल/मध्यप्रदेश।

रतलाम में कोरोना भीषण तबाही मचा रहा है, रतलाम में फिलहाल लॉकडाउन लगा हुआ लेकिन आज रतलाम में बेहद दुखद स्थिति सामने आई है।
रतलाम ग्रामीण के एसडीओपी मानसिंह चौहान की कोरोना से बुधवार को मौत हाे गई। वह पिछले सात दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। दरअसल,रतलाम शहर को कोरोना से बचाव के लिए कार्यस्थल पर तैनात एसडीओपी मानसिंह चौहान का कोराना के चलते निधन हो गया है।
एसडीओपी मानसिंह चौहान काफी लम्बे समय से कोरोना बचाव अभियान की निगरानी में तैनात थे, कोरोना संक्रमण के कारण रतलाम मेडिकल हॉस्पिटल मे भर्ती किया गया था जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

कोरोना से जिंदगी की जंग हारे ASI,इंटरनेट मीडिया पर फूटा मातहतों का गुस्सा,राजधानी में 70 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित


इंदौर/मध्यप्रदेश।

छत्रीपुरा थाना के उपनिरीक्षक (एसआई) राजेंद्र मरमट की बुधवार सुबह अरबिंदो अस्पताल में मौत हो गई। एसआइ पिछले कुछ दिनों से कोरोना से लड़ रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस विभाग में यह तीसरी मौत है। घटना से मातहतों में गुस्सा है और इंटरनेट मीडिया पर वरिष्ठ अफसरों को आड़े हाथों ले रहे हैं। उन्होंने अनदेखी और लापरवाही का भी आरोप लगाया है। एसआइ राजेंद्र मरमट की पत्नी और बेटे भी संक्रमित हो चुके हैं और उनका भी इलाज चल रहा है।
टीआइ पवन सिंघल के मुताबिक एसआई मरमट को छह रेमडेसिविर इंजेक्शन भी लग चुके थे और उनकी हालत में सुधार भी होने लगा था, लेकिन अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रिया आने लगी।
ज्यादातर सिपाही, एसआई और टीआई अफसरों को ही दोष दे रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों का न तो ठीक से इलाज हो रहा है न अफसर ध्यान दे रहे हैं। लगातार अभियान और आंकड़ों का दबाव बनाया और स्टाफ संक्रमित होता गया। इस दौर में करीब 200 पुलिसकर्मी और उनके परिजन संक्रमित है।

टीआई और सीएसपी भी संक्रमित

पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र में तीन सीएसपी संक्रमित है। एएसपी और सीएसपी स्तर के अफसरों के परिजन अस्पताल में भर्ती है। दो दिन के भीतर तीन टीआई संक्रमित हो चुके हैं। एक टीआई को भी शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। नाराज पुलिसकर्मियों का आरोप है कि अब कोई हाल-चाल जानने भी नहीं आता। पिछले वर्ष तो अफसर साथ बैठ कर खाना खाते थे। खबर मिलते ही अस्पताल में भर्ती करने से लेकर इलाज की व्यवस्था हो जाती थी। राजधानी भोपाल की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में भोपाल में 70 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जहां पिछले 1 साल में राजधानी में 1319 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जिसके पास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के बाद भोपाल MANIT के हॉस्टल को पुलिसकर्मियों के लिए 200 बेड का क्वॉरेंटाइन सेंटर तैयार किया गया है।

पुलिस ASI का कोरोना संक्रमण के कारण निधन


रायसेन/मध्यप्रदेश।

श्री राकेश रोहर,सहायक उप निरीक्षक,डीएसबी जिला रायसेन का कोरोना संक्रमण के कारण सात अप्रैल को दुःखद निधन हो गया है। पुलिस विभाग में इनकी उत्कृष्ट सेवा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस परिवार की तरफ से मैं श्री राकेश रोहर को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

 

डीआरपी लाइन ग्वालियर में पदस्थ प्रधान आरक्षक की कोरोना संक्रमण के कारण,मौत


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

श्री राजेन्द्र सिंह,प्रधान आरक्षक, डीआरपी लाइन लश्कर जिला ग्वालियर का कोरोना संक्रमण के कारण सात अप्रैल को दुःखद निधन हो गया है। पुलिस विभाग में इनकी उत्कृष्ट सेवा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस परिवार की तरफ से मैं श्री राजेंद्र सिंह को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!