HomeBreaking Newsभीषण सड़क हादसा:बस और कंटेनर की टक्कर में 7 की मौत,15 घायल,ग्वालियर...

भीषण सड़क हादसा:बस और कंटेनर की टक्कर में 7 की मौत,15 घायल,ग्वालियर से बरेली जा रही थी बस

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार सड़क हादसों को कम करने के लिए लगातार योजनाएं बना रही है. हाल ही में सरकार ने प्रदेश में ब्लैक स्पॉट की गणना कराई। इस दौरान पता चला कि प्रदेश में मौत के 465 ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं जहां से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है।ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी की भाषा में ब्लैक स्पॉट उसे कहते हैं जहां दुर्घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। हर साल प्रदेश में मौत के ब्लैक स्पॉट बढ़ते जा रहे हैं। यहां पर होने वाले हादसों के बाद भी जिम्मेदार अफसरों की नींद नहीं खुल रही है। यदि सामूहिक जिम्मेदारी से काम किया जाए तो प्रदेश में सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाया जा सकता है।


भिंड/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में दुर्घटनाओं की खबरें तेजी से बढ़ रही हैं, तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे रुकने का नाम नही ले रहें हैं। अब मध्यप्रदेश के भिंड जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दें कि, शुक्रवार सुबह भिंड जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हादसा भिंड के गोहद स्क्वायर पर हुआ, जिसमें टक्कर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दरअसल,ग्वालियर से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रही एक बस हाईवे पर कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
मृतकों में एक महिला शामिल है। हादसा भिंड जिले के गोदह थाना इलाके में हुआ है।जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
पुलिस के मुताबिक चार मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें रजत राठौर पुत्र शिव सिंह राठौर (22) निवासी किलागेट ग्वालियर, गानी पत्नी भगवानदास आदिवासी (20) निवासी सायगढ़ गांव जिला सागर, हरेंद्र पुत्र रघुवीर तोमर निवासी इटावा और हरिओम पुत्र देश राज कडेरीया निवासी हरदोई यूपी शामिल हैं। वहीं 3 मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहद भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

हादसे के बाद खाई में जाकर कंटेनर पलटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्वालियर से MP07 P1168 नंबर की बस ग्वालियर (Gwalior) से सवारियां भरकर बरेली के लिए रवाना हुई थी, इसी दौरान गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार एक महिला और छह पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे से मची चीख पुकार के बाद स्थानीय लोग आए और पुलिस-एंबुलेंस को सूचना दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस बुरी तरह से कंडम हालत में थी और बैलेंस खोने के चक्कर में यह हादसा हो गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई स्टेटमेंट नही आया है। बस और कंटेनर की टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया और ड्राइवर घायल हो गया, वहीं बस का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 4-4 लाख

मध्य प्रदेश मुख्‍यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के गोहद हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शोकाकुल परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख व घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रु की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, साथ ही अधिकारियों को दुर्घटना की जांच के आदेश दिए।

घायलों में शामिल लोग

बुरी तरह क्षतिग्रस्त यात्री बस

–आजम खां कादरी, निवासी आपागंज ग्वालियर।

–अभिषेक पुत्र राजेश सिंह भदौरिया, डीडी नगर ग्वालियर।

–उषा सिंह पत्नी आरआर वैश्य, निवासी आमखो।

–सत्यपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह, निवासी कन्नोज।

–हरनाथ सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह भदौरिया, डीडी नगर ग्वालियर।

–संजय सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह, फर्रुखाबाद, यूपी।

–अस्तिव पांडेय पुत्र शशिकांत पांडेय, भोपाल।

–निशा राठौर पुत्री सुमेर सिंह राठौर, निवासी किलागेट।

–राजीव कुमार पुत्र श्रीपाल सिंह, हरदोई यूपी।

–रानी पत्नी सुनील, नई सड़क ग्वालियर।

–सूरज पुत्र सुनील, इटावा।

–संजय पुत्र सतेंद्र राठौर।

–रामगुलाम सिंह पुत्र रमा चौहान, कानपुर।

–ईशा राठौर, किलागेट।

–शिवानी राठौर, किलागेट।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!