नागौर/राजस्थान।
राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे में मध्यप्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई है, 6 की हालत गंभीर है। नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इसके बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। सभी मृतक MP के उज्जैन जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

12 सीटर जीप (तूफान) में 18 लोग सवार थे
बताया जा रहा है कि 12 सीटर जीप (तूफान) में 18 लोग सवार थे। करणी माता के दर्शन के बाद दो गाड़ियां दर्शन के लिए रामदेवरा चली गईं, जबकि तूफान जीप के लोग बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे।
हादसे में मृत लोग

लीला बाई, सजन बाई, संतोष, उमराव, राधाबाई, संपत बाई, गोपाल, तेजूबाई, सुमित पुत्र संतोष, प्रवीण पुत्र रामचंद्र, साहिल पुत्र धर्मेंद्र, रमेश पुत्र भागीरथ की मौत हो गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
The Prime Minister has approved an ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF for the next of kin of those who lost their lives due to the accident at Nagaur, Rajasthan. The injured would be given Rs. 50,000.
— PMO India (@PMOIndia) August 31, 2021
वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
सीएम शिवराज ने जताया शोक
दुःख की इस घड़ी में मैं और मध्यप्रदेश के सभी नागरिक शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी और घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करेगी। https://t.co/ZBJnPqkB51
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 31, 2021
