HomeBreaking Newsबीजेपी सदस्यता अभियान और सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,कई...

बीजेपी सदस्यता अभियान और सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,कई नेता गिरफ्तार

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चले प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह से पूर्व पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उनके घर से उठा लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कांग्रेस नेता कार्यक्रम में बाधा डाल सकते हैं उधर कांग्रेस के फूलबाग में धरने की घोषणा के चलते पुलिस ने धन स्थल से पहले ही फूलबाग गुरुद्वारे पर बैरिकेट लगाकर कांग्रेस को रोक दिया है।
दरअसल,मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना संकट का हवाला देते हुए आज कांग्रेस ने बीजेपी के सदस्यता अभियान औऱ उनके नेताओं के आगमन का पुरजोर विरोध किया इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कई नेताओं को उनके घर से ही हिरासत में लेकर थाने में बिठाल दिया। बता दें कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर,सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय सदस्यता अभियान में शामिल होने आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के द्वारा आयोजित बीजेपी के सदस्यता अभियान का विरोध करने की घोषणा की थी कांग्रेस का कहना था कि एक तरफ कोरोना संक्रमण प्रदेश और ग्वालियर में तेजी से फैल रहा हैं ऐसे में सदस्यता अभियान के जरिये भीड़ जुटाना घातक होगा इसी को लेकर आज कांग्रेस ने बीजेपी के इस सदस्यता अभियान का विरोध प्रदर्शन और महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल फूलबाग पर धरना देने का फ़ैसला लिया था।
आज सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा हो गये और रैली निकालकर जब फूलबाग की ओर कूंच किया तो सभी को गुरूद्वारे पर बेरीकेटिंग लगाकर पुलिस ने रोक लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला लाखन सिंह यादव भगवान सिंह यादव पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह प्रदेश प्रवक्ता के के मिश्रा अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता वहां मौजूद थे जिन्होंने विरोध स्वरूप काली पट्टी भी बांधी थी।

जब पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रोका तो पुलिस के साथ संजय यादव और रश्मि पवार शर्मा सहित अन्य लोगो का विवाद हुआ और हल्की झूमाझटकी भी हुई लेकिन बाद में पुलिस ने जबरन कार्यकर्ताओ को खदेड़ते हुए गिरफ्तारी शुरू कर दी और उन्हें खींचते हुए जबरन बसों में बिठाल और जेल भेज दिया। करीब एक हजार नेता और कार्यकर्ताओ की पुलिस ने गिरफ्तारी की हैं।
इधर पुलिस और जिला प्रशासन आज सुबह से ही सतर्क और सक्रिय हो गया था औऱ उंसने संभावित खतरे के मद्देनजर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं पर निगरानी रखी इसी के चलते प्रदेश युवक कांग्रेस के नेता आर्यन शर्मा और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सचिन द्विवेदी को उनके बिल्डर्स हिल्स स्थित घर से सुबह ही पुलिस ने हिरासत में लेकर विश्वविधालय थाने में बिठाल दिया।

इसी तरह कांग्रेस नेता सुधीर मंडेलिया सहित उनके साथियों को ठाठीपुर पुलिस ने रोका और हिरासत में लेकर थाने ले गये। जबकि गोले का मंदिर चौराहे पर कांग्रेस के युवा नेता मितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विरोध करने खड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया और गिरफ्तार कर उन्हें गोले का मन्दिर थाने ले गये बताया जाता है यह बीजेपी नेताओं को काले झंडे दिखाने की फिराक में थे।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी तरीके से अकर्मण्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है लेकिन प्रशासन ने लगता है उससे पहले ही बीजेपी की सदस्यता ले ली है कांग्रेस कार्यालय पुलिस छावनी बन चुका है उन्होंने कहा हम कोई अपराधी नही है यह हमारा प्रजातांत्रिक अधिकार है और राजनीतिक मूल्यों की रक्षा के लिये यह प्रदर्शन कर रहे है।

मिश्रा ने आरोप लगाया कि इससे प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा हैं जैसा कि आज विघ्न हर्ता गणेशजी का जन्म दिवस है उनके पांडाल लगाने की आज मनाही है लेकिन प्रशासन राजनीतिक विध्न कर्ता के पांडाल लगवा रहा हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि यदि टाइगर जिंदा है तो अभ्यारण में शिकार करते समय उसे पुलिस की सुरक्षा की जरूरत क्यों पड़ रही हैं।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!