HomeBreaking Newsएसएएफ के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी ने सरकारी आवास में,सर्विस रिवाल्वर से...

एसएएफ के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी ने सरकारी आवास में,सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी,मौत

बता दें कि विजय का 18 महीने बाद रिटायरमेंट होना था पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है अब तक परिजन के बयान भी नहीं हो पाएं हैं ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या करने की आशंका जरूर जता रही है, लेकिन सभी बिंदुओं की जांच करने की बात कह रही है


गुना/मध्यप्रदेश।

मध्य प्रदेश के गुना शहर में स्पेशल आर्म्ड फोर्स SAF
(विशेष सशस्त्र बल) के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी (60 वर्ष) की लाश आज सुबह उन्हीं के घर में कुर्सी पर बैठी हुई मिली। उन्होने सर्विस रिवॉल्वर को कनपटी पर लगाकर गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि धूम्रपान करने के बाद कुर्सी पर बैठकर गोली मारी है। डिप्टी कमांडेंट घर मे अकेले ही रहते थे पत्नी की पूर्व में हो मृत्यु चुकी है। घटना की सूचना घर में काम करने वाले कर्मचारी ने दी है। विजय कुमार वर्ष 2015 से एसएएफ की 26 वीं वाहिनी में काम कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद FSL की टीम मौके पर जांच करने पहुंच गई है।
सोनी का खून से लथपथ शव सुबह-सुबह घर में कुर्सी पर मिला है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वही अब तक परिजन के बयान भी नहीं हो पाएं हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!