HomeBreaking Newsगैंगस्टर अतीक अहमद और भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या,मेडिकल टेस्ट के...

गैंगस्टर अतीक अहमद और भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या,मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाते समय 3 हमलावरों ने गोली मारी

बता दें कि दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है।


प्रयागराज/उत्तरप्रदेश।

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में फायरिंग हुई।
तभी तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। तीनो लोग मीडिया कर्मी बनकर आए थे। यह पूरी वारदात वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद हो गई। हत्या के बाद तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया।

फायरिंग के बाद घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें दोनों भाइयों के शव जमीन पर पड़े नजर आए। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। हत्यारा कौन था, फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है। हालांकि अभी यूपी पुलिस इस मामले में कुछ भी कह नहीं रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाई लेवल बैठक के बाद 17 पुलिसवालो कों सस्पेंड किया गया। ये पुलिसकर्मी अतीक की सुरक्षा में तैनात थे। सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया। अतीक अहमद और भाई अशरफ की सरेआम हत्या के बाद प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य जुडिशल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी का सख्त आदेश, अफवाह फैलाने वाले और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश- संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी रखी जाए। आईजी-डीआईजी खुद निगरानी करें।

यूपी के सभी थाना प्रभारियों को तुरंत इलाके में जाने को कहा गया। यूपी में पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द की गईं, जो छुट्टी पर हैं उन्हें वापस बुलाया गया। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट की सूचना। सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई।

DGP ने अल्पसंख्यक बाहुल्य ज़िलों के कप्तानों से बात की और उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया। योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को किसी भी उपद्रव से सख़्ती से निपटने का निर्देश दिया।

हत्या के बाद सफेद कुर्ते में अतीक अहमद और अशरफ साथ में पास में पड़ी पिस्टल

हत्या का लाइव वीडियो देखें

 

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

 

खबर पर अपडेट जारी है…….

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!