HomeBreaking Newsनशे की लत के चलते इंजीनियर बना शातिर वाहन चोर गैंग का...

नशे की लत के चलते इंजीनियर बना शातिर वाहन चोर गैंग का सरगना,दो दर्जन वाहन जप्त

बता दें कि पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़े गए चोरों में आदित्य BE का स्टूडेंट है। ये मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज MITS ग्वालियर में इलेक्ट्रिकल इंजीनिरिंग की पढाई कर चुका है।
नशे की लत लगने के कारण तीन साल पढ़ाई करने के बाद थर्ड ईयर में उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने लगा।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

सोमवार को ग्वालियर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
मां-पिता ने बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना देखा था। BE (बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग) में सिलेक्शन भी हो गया। थर्ड ईयर तक सब ठीक चला, लेकिन गलत संगत में आए इंजीनियरिंग स्टूडेंट को नशे की लत लग गई। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़कर नशे के लिए सड़कों से बाइक उठाने लगा। खास बात ये है कि गिरोह का सरगना इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। उसने पढ़ाई अधूरी छोड़कर एक गैंग बनाया और फिर बाइक चोरी करने लगा। गिरोह के 3 सदस्यों से 24 दो पहिया वाहन मिले हैं। पुलिस इन चोरों का रिमांड लेकर कड़ी पूछताछ करेगी। एसपी ने इस सफलता के लिए बहोड़ापुर थाने के स्टाफ को 10 हज़ार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।

क्या है पूरा मामला

थाने में जप्त दो पहिया वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार,रविवार शाम शहर के आनंद नगर से एक बाइक चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SI सुरजीत सिंह परमार स्पॉट पर पहुंचे। यहां से पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरा चेक किए तो तीन बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। पुलिस की एक टीम बनाकर जिस दिशा में बाइक लेकर चोर भागे उसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया गया। साथ ही रास्ते में CCTV चेक करने पर चोरों का रूट मिलता गया। पुलिस की टीम जब जलालपुर चौराहे पर जा पहुंची तो वहां पर तीन युवक दो बाइक के साथ खड़े दिखाई दिए। इसमें एक बाइक वही थी, जो शाम को ही चोरी हुई थी। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़कर दोनों बाइक जब्त कर ली। दोनों बाइक चोरी की निकली। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान अनिल शर्मा,आदित्य सिंह सिकरवार और जुगनू के रूप में हुई है। इनमें आदित्य सिंह गिरोह का मास्टर माइंड है और BE का थर्ड ईयर का छात्र है।

15 लाख की कीमत के 24 वाहन बरामद किए

पुलिस ने आदित्य सिकरवार,अनिल शर्मा व जुगनू को पकड़ने के बाद पूछताछ की। आरोपितों से सख्ती से पूछताछ करने पर आनंद नगर,मोतीझील व मुरैना जिले की जौरा में दबिश देकर 23 बाइक व एक स्कूटर बरामद किया है। आरोपितों से जब्त वाहन की कीमत पुलिस ने 15 लाख रुपए बताई है। टीआइ अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि यह गैंग शहर से वाहन चोरी कर मुरैना में चार से पांच हजार में बेचता था। इस गैंग को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।

इनका कहना

एसपी अमित सांघी ने बताया कि गिरोह का सरगना ग्वालियर का ही है ये प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज MITS का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। इसने तीन साल तक MITS में पढाई की फिर बुरी संगत में आकर पढ़ाई छोड़ दी और चोरी करने लगा। मुख्य आरोपी के पिता सरकारी नौकरी में , ये पढ़े लिखे संभ्रांत परिवार से है। ये डुप्लीकेट चाबी से बाइक का लॉक खोलते और बाइक चोरी कर फ़रार हो जाते, पूरा काम रैकी कर करते थे जिसके कारण अब तक पुलिस की नजर से बच रहे थे। एसपी ने कहा कि इनका रिमांड मांगा जाएगा उम्मीद है कि और बाइक बरामद हो जाएँ।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!