HomeBreaking Newsडिप्टी रेंजर और बीट गार्ड 20 हजार का रिश्वत लेते लोकायुक्त के...

डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड 20 हजार का रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़े

बता दें कि सतना वन मंडल अंतर्गत परसमनिया के डिप्टी रेंजर ने ठेका कंपनी की जेसीबी मशीन को पकड़ा और उसे राजसात करने का भय दिखा कर रिश्वत का दबाव बनाया। डिप्टी रेंजर ने 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी और 20 हजार रुपए घूस लेते हुए उसे लोकायुक्त रीवा की टीम ने धर दबोचा। उसके साथ ही बीट गार्ड भी पकड़ा गया है।


सतना/रीवा/ मप्र।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों कर्मचारियों पर लोकायुक्त की दबिश लगातार जारी है बावजूद इसके घूसखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
दरअसल,लोकायुक्त रीवा की टीम ने सतना में दबिश देकर डिप्टी रेंजर धीरेंद्र और दो बीट गार्डों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। धीरेंद्र चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर सहित बीट गार्ड अनिल और नीरज दुबे बीट गार्ड को गिरफ्तार किया गया है।

लोकायुक्त की इस छापेमारी से वन विभाग में हड़कंप मच गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। डिप्टी रेंजर के सरकारी निवास पर लोकायुक्त की दबिश के दौरान एक अवैध पिस्टल 32 जिंदा कारतूस और 1 लाख रुपए नगद मिले हैं। इनको भी प्रकरण में जब्त किया गया है। प्रकरण में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है।
ट्रैप टीम में डीएसपी राजेश पाठक, इंस्पेक्टर प्रमेन्द्र कुमार, सब इंस्पेक्टर ऋतुका शुक्ला समेत 15 सदस्य शामिल थे।

क्या है पूरा मामला

लोकायुक्त की दबिश के दौरान एक अवैध पिस्टल और 1 लाख रुपए नगद मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिकायतकर्ता मुन्नू पांडेय ने लोकायुक्त एसपी रीवा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 मई को पाइप डालने के लिए खुदाई कर रही उनकी जेसीबी मशीन को डिप्टी रेंजर धीरेंद्र चतुर्वेदी और बीट गार्ड अनिल मांझी ने पकड़ ली। वन भूमि और पेड़ों को क्षति पहुंचाने का आरोप लगा दिया। उन्होंने एक फर्जी पंचनामा बनाया और धमकी दी कि शाम तक जेसीबी राजसात कर ली जाएगी।
आग्रह करने पर डिप्टी रेंजर ने 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी लेकिन बाद में सौदा 30 हजार में पट गया। उधर मुन्नू पांडेय ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी और शिकायत की तस्दीक के लिए डिप्टी रेंजर को पांच हजार रुपए दे भी दिये। शेष रकम के लिए शुक्रवार का दिन तय हुआ। शुक्रवार की सुबह डिप्टी रेंजर ने मुन्नू से जैसे ही 20 हजार रुपए लिए लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!