HomeBreaking NewsVIDEO:रिश्वतखोर पुलिस इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज,गिरफ्तार कर जेल पहुँचाया

VIDEO:रिश्वतखोर पुलिस इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज,गिरफ्तार कर जेल पहुँचाया

बता दें कि उत्तरप्रदेश के कन्नौज के तालग्राम में दो दिन पहले तक जिले के जिस थाने में वर्दी पहनकर प्रभारी निरीक्षक लोगों पर हनक जताते थे बुधवार को उसी थाने ने के इस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई पुलिस ने उन को हिरासत में लिया थाना प्रभारी के रिश्वत लेने के मामले की वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद बुधवार को आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


कन्नौज/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले में एक जमीनी विवाद के निपटारे के लिए रिश्वत लेने में आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई। एसपी ने पहले लाइन हाजिर किया था। फिर जांच में मामला सही पाए जाने पर उनके खिलाफ तालग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मामला दो दिन पहले तब सुर्खियों में आया था,जब तालग्राम थाना के इंस्पेक्टर इन्द्रपाल सरोज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह किसी से रुपए लेकर गिनते हुए दिख रहे हैं। बातचीत में किसी मामले के विवाद के निपटारे की बात सामने आई थी। तफ्तीश के बाद यह सामने आया था कि तालग्राम थाना क्षेत्र के चौखटा गांव निवासी रामसेवक की पत्नी मायादेवी का गांव में जमीन को लेकर विवाद था। उसके मुताबिक उसकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए वह अफसरों की चौखट पर फरियाद कर रही थी।
तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बदले में उससे 50 हजार रुपए मांगे थे। महिला का कहना था सौदा 20 हजार में तय हुआ था। उसी के लिए उसने अपने बेटे के माध्यम से 10 हजार रुपए इंस्पेक्टर को दिए थे। उसी समय किसी ने यह वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था। शुरू में तो पुलिस इस मामले में खामोश रही, लेकिन मामला बढ़ता देखकर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई। शुरुआती जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपित इंस्पेक्टर के खिलाफ तालग्राम थाना में वहां के प्रभारी एसओ सुदेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार को आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!