बता दें कि पुलिस ने दिसंबर 2019 में एप तैयार किया था। लॉकडाउन के दौरान ट्रेनें बंद होने से एप का ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं हो सका। अब जब ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू हुआ तो जीआरपी यात्रियों के बीच इस एप का प्रचार कर उन्हें इसे डाउनलोड करने के लिए कह रही है।
भोपाल/मध्यप्रदेश।
अपराधों पर अंकुश के लिए रेलवे पुलिस का जीआरपी एमपी हेल्प ऐप बनाया गया है। आपको यदि सुरक्षित यात्रा करना है तो सिर्फ एक ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। इस ऐप के बारे में जानकारी देने के लिए जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी रेलवे प्लेटफार्म पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। पंपलेट बांटे जा रहे हैं ये है ‘जीआरपी एमपी हेल्प ऐप'(GRP MP Help App) इसे यात्रियों के मोबाइल फोन में डाउनलोड कराया जा रहा है। एक साल पहले जीआरपी ने इस GRP एमपी हेल्प ऐप को री-लांच किया था। इसमें समय-समय पर कई नये फीचर जोड़े गए अब इसे पूरी तरह से हाईटेक बनाया गया है ताकि यात्री किसी भी समय और बिना इंटरनेट सुविधा के इसकी मदद ले सकें। अभी तक इस ऐप का प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया था इसलिए यात्री इसके बारे में नहीं जानते थे इस ऐप को यात्रियों की सुविधा के अनुसार ही अपडेट किया गया है। इसमें एक क्लिक पर रेल यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध होगी।
कैसे काम करेगा ऐप
ऐप को सीधे जीआरपी कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। मध्य प्रदेश के अलावा भी दूसरे राज्यों में इस ऐप के जरिए मदद ली जा सकती है। कंट्रोल रूम इस सूचना को संबंधित जीआरपी को तत्काल ट्रांसफर कर देता है और जीआरपी मौके पर तत्काल पहुंचकर चलती ट्रेन में भी यात्रियों की मदद करती है।
इमरजेंसी में दबाएं SOS बटन
मध्य प्रदेश पुलिस ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा के लिए GRP MP Help App ऐप बनाया है।इससे रेल में यात्रा करने वाले और रेलवे स्टेशन पर जो यात्री हैं वो किसी भी अपराध की सूचना जीआरपी तक पहुंचा सकते हैं। साथ ही पुलिस से संबंधित कोई भी जानकारी लेने या देने में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें आपातकाल बटन एसओएस दिया गया है, इसमें अपराध की जानकारी, सामग्री की जानकारी के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी है। जीआरपी के जरिए यात्री जो भी सूचना देता है उस पर तत्काल जीआरपी कंट्रोल रूम कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
यहाँ से करें डाऊनलोड
गूगल प्ले स्टोर पर मिलते जुलते नाम वाले मोबाइल ऐप से बचने के लिए एवं OFFICIAL GRP MP HELP APP DOWNLOAD करने के लिए यहाँ क्लिक करें।https://play.google.com/store/apps/details?id=com.info.grp_help
