बता दें कि घटना महाराजपुर थाने के गुंदारा गांव की है। जहां पुलिस टीम एक स्थाई बारंटी जगदीश ठाकुर को पकडने गांव गई थी। तभी स्थाई वारंटी जगदीश ठाकुर फरसा और उसका भाई कट्टा लेकर निकल आया उसने सब इस्पेक्टर राजकुमार यादव पर हमला कर दिया और उसके भाई ने कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की। जिसमें घायल सब इस्पेक्टर के कान मे और हाथ मे चोटे आई है। पुलिस पाटीँ पर हमले के बाद भारी पुलिस आरोपियों को पकडने गांव गई है। वही पुलिस पाटीँ पर हमले के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
छतरपुर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस टीम जब एक वारंटी को पकड़ने गयी तो बदमाशों ने जबरदस्त हमला बोल दिया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। मौके पर फायरिंग भी की गई। एसआई को फरसा मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों ने पुलिस टीम को लाठी, डंडों और पथराव कर खदेड़ दिया। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के गुदारा गांव की है।
क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,एसआई राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ महाराजपुर थाना क्षेत्र के गुदारा गांव एक आरोपी को पकड़ने गए थे। आरोपी के खिलाफ कई स्थायी वारंट जारी थे। वारंटी जगदीश ठाकुर ने भाई वीरेंद्र ठाकुर और अपने दो अन्य साथियों के साथ फायरिंग की। लाठी, डंडों, फरसा से हमला कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एसआई राजकुमार यादव को जिला अस्पताल रैफर किया गया। उनका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
