इंदौर/मध्यप्रदेश।
इंदौर आईजी योगेश देशमुख इन दिनों काफी तीखे है मूड में नजर आ रहे हैं जहां मंगलवार को डीआरपी लाइन में वार्षिक पुलिस सम्मेलन के दौरान उन्होंने एमटीओ को सस्पेंड किया था वहीं आज बुधवार को आईजी शहर के थानों के निरीक्षण पर निकले और इसके बाद दो थाने के थाना प्रभारियों पर गाज गिरी है।
आईजी योगेश देशमुख ने कनाड़िया थाने के टीआई आरडी कानवा को लाइन अटैच कर दिया और एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद वे भंवरकुंआ थाने पहुंचे और वहां भी गड़बड़ी मिलने पर इंद्रेश त्रिपाठी को भी लाइन अटैच कर दिया। आईजी इंदौर में तीन दिन दौरे पर हैं आज सुबह वे थानों का औचक निरीक्षण करने निकले और तुरंत कनाड़िया थाने पहुंचे, यहां उन्होंने मालखाने का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड देखा। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने तुरंत टीआई को लाइन अचैट कर दिया और एक एएसआई को सस्पेंड करने का आदेश दिया।
थानों में हड़कंप मचा
आईजी के औचक निरीक्षण की खबर मिलने के बाद इंदौर जिले के सभी थानों में हड़कंप मचा हुआ है, सभी अधिकारी अपने-अपने थानों का रिकॉर्ड चेक कर रहे हैं। कल आईजी ने पुलिस लाइन का दौरा कर परेड़ करवाई थी, जिनकी वर्दी जूते ठीक नहीं थे उन पर नाराजगी जताई थी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के हाथ ऊपर कर दौड़ भी लगवाई।
