बता दें कि होटल के कमरों को एक-एक कर खोला गया तो यहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने यहां से लड़कियों, ग्राहक, होटल के मैनेजर और लड़कियां सप्लाई करने वाली दलाल को पकड़ा। शहर के बीचोबीच स्थित इस होटल से कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच लड़कियां, 7 लड़के, महिला दलाल और होटल मैनेजर शामिल हैं।
भिंड/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में जहां आपराधिक मामलों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, वहीं लगातार मध्यप्रदेश से सेक्स रैकेट (Sex Racket) के मामले सामने आ रहे हैं, बता दें कि मध्यप्रदेश में देह व्यापार का धंधा अपने पैर पसारे हुए है, अब सेक्स रैकेट का मामला मध्यप्रदेश के भिंड से समाने आया है।
मध्यप्रदेश के भिंड शहर के होटल में पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, शहर के कृष्णा होटल में रूम बकिंग के साथ कॉलगर्ल व शराब भी सप्लाई की जा रही थी, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से 5 युवतियां, 7 युवक और महिला दलाल और होटल मैनेजर को दबोचा है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला डीएसपी ने शहर के कृष्णा होटल पर सैक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए जाल बिछाया, महिला डीएसपी ने पुलिस के जवानों को पहले होटल भेजा, इसके बाद महिला डीएसपी दल-बल के साथ पहुंच गईँ, जैसे ही वो होटल में पहुंची, तो कृष्णा होटल हड़कंप मच गया।
बताते चलें कि डीएसपी को लगातार जानकारी मिल रही थी कि होटल में एक महिला सेक्स रैकेट चला रही है, इसमें होटल का संचालक भी शामिल है, सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है और पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक होटल से शराब की खाली व सील पैक बोतलें बरामद की है।
6 हज़ार में रात भर के लिए लड़कियां उपलब्ध करायी जाती थी
भिंड बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा:पुलिस ने होटल में दी दबिश,तो आपत्तिजनक अवस्था में मिलेयुवक-युवतियां@ChouhanShivraj @OfficeOfKNath @drnarottammisra @DGP_MP @JansamparkMP @MPPoliceOnline @Dial100_MP @mohdept @digvijaya_28 @IYC @JM_Scindia @nstomar @PROJSBhind #bhind #bhindranwale pic.twitter.com/8AGFyeXhPa
— नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (@No1policeCom) June 11, 2021
बताया गया है कि होटल संचालक और मैनेजर 6000 में रातभर के लिए व 1 हज़ार में एक घंटे के लिए लड़कियां उपलब्ध करवाते थे। दरअसल, पुलिस को पिछले 2 महीने से इस बात की जानकारी मिल रही थी कि शहर में संचालित कृष्णा होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। होटल के मैनेजर और होटल मालिक की तरफ कुछ हजार रुपए लेकर लड़कियां उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसके अलावा अगर कोई अपने साथ लड़की लेकर जाता है तो उसे होटल में रूम उपलब्ध करवाया जाता है।
इनका कहना
होटल को DSP पूनम थापा पिछले एक महीने से टारगेट पर लिए थीं। उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि होटल में एक महिला सेक्स रैकेट चला रही है। इसमें होटल का संचालक भी शामिल है। लड़कियों को ग्वालियर, आगरा और दिल्ली से स्पेशल कार भेज कर बुलाया जाता था। पुलिस ने होटल से शराब की खाली व पैक बोतल भी बरामद की है। यहां से एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं। इस मामले में गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
