HomeBreaking Newsडबरा से एक्सयूवी लूटकर भागे बदमाशों को भिंड में ग्वालियर पुलिस ने...

डबरा से एक्सयूवी लूटकर भागे बदमाशों को भिंड में ग्वालियर पुलिस ने कुछ ही देर में एनकाउंटर में दबोचा

बता दें कि दोनों के ख़िलाफ़ ग्वालियर के थाटीपुर में एक हत्या का मामला भी दर्ज है। जिसने दोनों फ़रार चल रहे थे, मामले में बदमाशों पर 10-10 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस को बदमाशों के पास से 2 पिस्टल 32 बोर के, 2 ज़िंदा राउंड 32 बोर के, 6 ख़ाली खोके बरामद हुए. इसके अलावा डबरा से लूटी हुई कार भी पुलिस ने ज़ब्त कर ली है। साथ ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के ख़िलाफ़ मेहगाँव थाना में मामला भी दर्ज कर लिया है।


डबरा/ग्वा/भिंड/मप्र।

ग्वालियर जिले के डबरा से एक्सयूवी कार लूटकर भागे दो बदमाशों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच डीएसपी रवि भदौरिया और उनकी टीम ने मेहगांव पुलिस के सहयोग से बहुआ गांव के आसपास घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी में आने के बावजूद बदमाशों ने सरेंडर नहीं किया। इस दौरान पुलिस को शार्ट एनकाउंटर करना पड़ा। शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों को इलाज के लिए भिंड से ग्वालियर रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला

भिंड के मेहगांव थाने में जप्त लूटी हुई XUV कार व कार पर गोली के निशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार विक्की पुत्र राकेश जाखोदिया निवासी नदी पार टाल थाटीपुर और प्रशांत पुत्र धीरज जाट निवासी चितौरा हाल सिधेश्वर नगर ग्वालियर ने बीती रात ग्वालियर जिले के डबरा से एक्सयूवी लूट ली थी। इस पूरी घटना में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कार लूट की वारदात को ठेकेदार के साथ अंजाम दिया। बताया जाता है कि सोमवार की रात जब सरकारी ठेकेदार बृजेश तिवारी ग्वालियर से पत्नी के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी बीच सड़क पर बदमाशों ने ठेकेदार की गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाई। दोनों बदमाश फिल्मी स्टाइल से उतरते और एक बदमाश हवाई फायर किया। दूसरा ठेकेदार पर पिस्टल तान दी। दोनों बदमाश ठेकेदार व उसकी पत्नी को पिस्टल की नोंक पर कवर करके कार लूट लिया। इस वारदात के दौरान बदमाश द्वारा फायर किए जाने और हमला किए जाने से ठेकेदार जख्मी हो गए।

अपने साथ हुई लूट की जानकारी डबरा पुलिस को देता ठेकेदार

घटना के बाद ग्वालियर पुलिस अलर्ट

दोनों बदमाशों का सुराग ग्वालियर महाराजपुरा क्षेत्र के सीएसपी रवि भदौरिया को लगा। उन्होंने अपनी टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने इस दौरान भिंड जिले का रुख कर लिया, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम उनके पीछे लगी रही। इसी दौरान क्राइम ब्रांच ने भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह से संपर्क किया। इसके बाद जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। रात 12:30 बजे मेहगांव थाना क्षेत्र के बहुआ गांव के आसपास मेहगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाश बिक्‍की जाखोदिया और प्रशांत जाट की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने दोनों को सरेंडर के लिए ललकारा, लेकिन आरोपितों की ओर से फायरिंग खोल दी गई। इससे क्राइम ब्रांच और मेहगांव पुलिस ने भी शॉर्ट एनकाउंटर किया। शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। यहां बता दें ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए मर्डर में विक्की और प्रशांत जाट सहित सात आरोपित बनाए गए थे। इनमें से दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि पांच आरोपित फरार थे। इन्हीं में विक्की और प्रशांत जाट शामिल थे। ग्वालियर क्राइम ब्रांच और भिंड पुलिस अब इस बारे में और पड़ताल कर रही है।

वीडियो देखें


विकास दुबे की राह पर:MP-UP के बदमाशों को मिलाकर बनाई थी इंटर स्टेट गैंग, 2 हत्या और लूट की थी प्लानिंग, UP का बदमाश भाग निकला


 

एनकाउंटर में ग्वालियर के दो शातिर बदमाश विक्की जखौदिया, प्रशांत जाट पैर में गोली लगने पर घायल होने के बाद पकड़े गए हैं। पकड़े जाने के बाद इनके इरादों का पता लगते ही पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

बदमाशों के साथ मिलकर इंटरस्टेट गैंग बनाई थी

विक्की और प्रशांत ने हाल ही में कानपुर UP के कुछ बदमाशों के साथ मिलकर इंटरस्टेट गैंग बनाई है। इनका सपना कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की तरह बनना था। यह चाहते थे कि इनके नाम से पुलिस के बड़े-बड़े अफसर भी थर्रा जाएं। सोमवार रात को यह डबरा से XUV कार भी लूटकर भागे थे। हाल में पुलिस को इन दोनों की तलाश थाटीपुर में संदीप जाटव हत्याकांड में थी। इन बदमाशों को अगले 15 दिन में दो हत्याएं करनी थी। एक तो संदीप हत्याकांड के गवाह लल्ला और दूसरा कानपुर का एक बदमाश है। इसके बाद गैंग को मजबूत करने के लिए बड़ी लूट को अंजाम देना था।

यूपी का बदमाश पुलिस से बच निकला

जब सोमवार रात को 12 बजे भिंड रोड से लूटी गई XUV कार लेकर यह बदमाश निकले तो इनके आगे एक विटारा ब्रेजा कार भी दौड़ रही थी। लाल रंग की विटारा में दो बदमाश थे। पुलिस को भटकाने के लिए दोनों गाड़ियों ने मालनपुर से अलग-अलग रास्ता पकड़ लिया। लूटी गई XUV को लेकर बदमाश मेहगांव की तरफ निकले। पुलिस का टारगेट भी यही लूटी गई XUV गाड़ी थी। इसलिए पुलिस इसी गैंग के पीछे लग गई। पर लाल रंग की विटारा ब्रेजा कार जो दूसरे रास्ते पर निकल गई उसमें UP के कानपुर का शातिर गैंगस्टर मोहित जादौन और ग्वालियर का एक अन्य बदमाश बनवारी जाटव सवार था। यह पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। मोहित की यूपी में हत्या और लूट में तलाश है।

30 मार्च को की थी संदीप की हत्या

पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इन्होंने 30 मार्च की रात ग्वालियर के थाटीपुर में नदीपार टाल इलाके में बंटी उर्फ संदीप जाटव की घर में घुसकर हत्या की थी। इस मामले में इनके अलावा कुन्नू, विक्की पंडित, धर्मेन्द्र जखौदिया, सुनील जखौदिया के नाम FIR में दर्ज थी। इसी मामले में गवाह लल्ला इनके टारगेट पर था। दो दिन से उसकी घेराबंदी कर रहे थे, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के बीच सफल नहीं हो सके।

प्रशांत जाट के थे यूपी में लिंक

पकड़े गए बदमाशों में प्रशांत जाट निवासी बिजौली के चितौरा गांव और हाल में सिद्धेश्वर नगर नदीपार टाल के यूपी में कई बदमाशों से लिंक थे। पुलिस को ऐसा भी पता लगा है कि ग्वालियर का शातिर गैंगस्टर हरेन्द्र जाट के गैंग के सदस्यों से भी प्रशांत टच में था, लेकिन अभ उसकी पुष्टि नहीं हुई है।

लक्ज़री गाड़ियों का था शौक

पकड़े गए बदमाशों के बारे में पता लगा है कि इनको महंगी बाइक, कार का बहुत शौक था। यह बहुत पैसा कमाना चाहते थे। इसीलिए जब सोमवार रात को दतिया से लौटते समय डबरा रोड पर इनको XUV कार दिखी तो इन्होंने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कार मालिक की आंख में मिर्च स्प्रे डाल दिया। कार मालिक बृजेश तिवारी और उनकी पत्नी अल्का तिवारी को जबरन कार से बाहर निकाला। उन्होंने विरोध किया तो हाथ में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!