बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ही उनकी शादी हुई थी। बुधवार शाम चौकी पर ही उन्होंने खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही चौकी में तैनात सिपाहियों में हड़कंप मच गया। जब तक सिपाही उनके पास पहुंचते, तब तक वह खून से लथपथ तड़प रहे थे। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लाया गया मगर उनकी मौत हो चुकी थी।
कन्नौज/उत्तरप्रदेश।💥💥💥💥💥💥💥
उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले में बुधवार शाम को पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) ने खुद को गोली मार ली। दरअसल, सास से मोबाइल फोन पर बात करते-करते दारोगा ने चौकी परिसर में ही सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली इतने करीब चलाई गई फायर होते ही सेकंडों में गोली उनके सिर के आर-पार निकल गई। हालांकि दारोगा के खुदकुशी करने के बाद उनके भाई ने तहरीर दी है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,बाराबंकी जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के अमोली कला गांव निवासी सूर्य कुमार शुक्ला (30) उर्फ राहुल अपने पिता कृष्ण कुमार शुक्ला की जगह पर तीन जून 2018 में पुलिस सेवा उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे। सात माह पूर्व इनकी तैनाती ठठिया थाना की चौकी सुरसी में हुई थी। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे चौकी पर ही मोबाइल से अपनी सास से बात कर रहे थे। मोबाइल पर बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर पर चौकी में ही गोली मार ली। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद उनके बड़े भाई सतीश ने घटना को देखा और जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। सीओ दीपक दुबे उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी के भाई ने ठठिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि सास से मोबाइल पर कहासुनी होने के दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली।
