HomeBreaking Newsशिकारी खुद शिकार हुआ:भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पाठ पढ़ाने वाले ये DSP खुद...

शिकारी खुद शिकार हुआ:भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पाठ पढ़ाने वाले ये DSP खुद 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बता दें कि बुधवार को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय जयपुर की टीम ने सवाई माधोपुर एसीबी चौकी में कार्रवाई की है। यहां पर एसीबी के डीएसपी भैरूलाल मीणा को अस्सी हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। रिश्वत की यह राशि सवाई माधोपुर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) महेश चंद मीणा से बतौर मासिक बंधी ली गई थी।


सवाई माधोपुर/राजस्थान।

राजस्थान के सवाई माधोपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के इतिहास का सबसे अनूठा मामला सामने आया है। यहां पर रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला अफसर खुद ही घूस लेते पकड़ा गया है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि 9 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस यानी एंटी करप्शन डे के मौके पर एसीबी के डीएसपी ने भाषण दिया कि घूस लेना और देना दोनों अपराध है। दरअसल,एंटी करप्शन डे पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुबह एसीबी के डीएसपी भैरुलाल मीणा ने एंटी करप्शन डे के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी घूस मांगे तो टोल फ्री नंबर 1064 पर कॉल करें। हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके घंटेभर बाद ही एसीबी ने मीणा को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण देते हुए टोल फ्री नंबर जारी करते डीएसपी भैरूलाल मीणा दूसरी तस्वीर में एक घंटे बाद 80 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जयपुर एसीबी की टीम ने बुधवार को सवाईमाधोपुर में की। सुबह करीब 11 बजे आरोपी भैरुलाल मीणा कार्यालय में आयोजित एंटी करप्शन डे कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पोस्टर और एक हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किया। इसमें कहा गया है कि किसी भी भ्रष्टाचारी की शिकायत इस नंबर पर करें। करीब एक घंटे बाद आरोपी भैरूलाल अपने ऑफिस पहुंचा। जिसके बाद उसे यहां रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया गया।
एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि कोटा के आकाशवाणी कॉलोनी में रहने वाले डीएसपी भैरूलाल मीणा, सवाई माधोपुर में एसबी चौकी प्रभारी हैं। उनके खिलाफ कई दिनों से रिश्वत लेने की शिकायत मिल रही थी। भैरुलाल मीणा ने सवाईमाधोपुर में कई विभागों के बड़े अफसरों से सेटिंग कर रखी थी। वह अफसरों को ट्रैप की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर मासिक बंधी के तौर पर उनसे रिश्वत वसूल करता है। यह रकम वह अपने ऑफिस में ही लेता था। तब पिछले दो तीन महीनों से एसीबी ने अपने ही अफसर भैरुलाल मीणा पर निगरानी रखनी शुरू की।
सवाईमाधोपुर का जिला परिवहन अधिकारी महेशचंद मीणा बुधवार को भैरुलाल मीणा को मासिक बंधी के 80 हजार रुपए की रिश्वत देने उनके ऑफिस में पहुंचा। तभी एसीबी टीम ने रिश्वत लेने और देने के जुर्म में भैरुलाल और डीटीओ महेशचंद को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!