HomeBreaking Newsबड़ी कामयाबी:पुलिस ने सवा कराेड़ रुपये का आठ क्विंटल 40 किलो अवैध...

बड़ी कामयाबी:पुलिस ने सवा कराेड़ रुपये का आठ क्विंटल 40 किलो अवैध गांजा बरामद किया

बता दें कि ट्रक से 69, कार से 17, प्लॉट से 54 पैकेट हुए बरामद पुलिस ने 69 पैकेट ट्रक की केबिन से, 17 पैकेट होंडा अमेज कार की डिग्गी से और 54 पैकेट निर्माणाधीन प्लॉट की नींव से बरामद किए। इस तरह कुल 140 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन आठ क्विंटल 40 किलो पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारी मात्रा में अवैध गांजे की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 15,000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


हाथरस/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद में पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 840 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। सुबह करीब चार बजे हाथरस रोड पर भार्गव कॉलोनी के सामने एक प्लॉट पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब 1.25 करोड़ रुपये कीमत के 840 किलो अवैध गांजे के अलावा एक ट्रक, एक होंडा अमेज कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जिस समय पुलिस टीम वहां पहुंची, उस समय कुछ लोग वहां ट्रक और कार से पैकेट उताकर प्लॉट की नींव में रख रहे थे। पुलिस को देखकर यह लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

क्या है पूरा मामला

बरामद गांजे के पैकेट

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सादाबाद ब्रह्मा सिंह के नेतृत्व में सादाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भार्गव कॉलोनी में हंसराज के मकान के सामने निमार्णाधीन प्लॉट पर दबिश दी। पुलिस टीम ने जब मौके पर छानबीन की तो वहां काफी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। कुछ अवैध गांजा ट्रक और कार में और कुछ अवैध गांजा निमार्णाधीन प्लॉट की नींव में रखा था। पुलिस टीम ने मौके से कुल 840 किलोग्राम अवैध गांजा व एक ट्रक यूपी 83 टी-6519 व एक होंडा अमेज कार संख्या यूपी 80 ईएल-1331 व दो मोबाइल फोन मौके से बरामद किए। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से फरार अभियुक्तों को चिन्हित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

तीन नामजद, एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस

पुलिस ने ट्रक नंबर को मोबाइल एप डालकर देखा तो पता चला कि उसका पंजीकृत स्वामी अमर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी मीर कटरा शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद है। होंडा अमेज कार का नंबर डालकर देखा तो उसकी पंजीकृत स्वामी संगीता अग्रवाल पत्नी विशाल अग्रवाल निवासी सिकंदरा आगरा निकलीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की तो लोगों ने बताया कि यह प्लॉट शौर्य कुमार अग्रवाल पुत्र विशाल अग्रवाल निवासी द्वारिकापुरी शास्त्रीपुरम सिकंदरा आगरा के नाम पर है। पुलिस उपनिरीक्षक रामदास यादव ने इस मामले में तीनों नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुनीश चंद्र एसओजी प्रभारी हाथरस, उपनिरीक्षक रामदास यादव थाना सादाबाद, उपनिरीक्षक मुन्नालाल थाना सादाबाद, हेड कांस्टेबल जवाहर एसओजी टीम हाथरस, कांस्टेबल रिंकू थाना सादाबाद, कांस्टेबल सचिन शर्मा एसओजी टीम हाथरस, कांस्टेबल शीलेश कुमार एसओजी टीम हाथरस, कांस्टेबल सोनवीर सिंह एसओजी टीम हाथरस, कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह एसओजी टीम हाथरस और कांस्टेबल चेतन राजौरा एसओजी टीम हाथरस शामिल रहे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!