बता दें कि पुलिस लाइन में रहने वाली महिला आरक्षक की पुत्री ने आज तीन मंजिल से छंलाग लगा दी। घटना में युवती को सर में गंभीर चोटें आईं है। बहोड़ापुर पुलिस को प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि युवती मानसिक रूप से परेशान है। जिसकी हालत फिलहाल नाजुक है युवती की मां इंदरगंज थाने में पदस्थ है और बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन में बने शासकीय क्वाटर में अपने पुत्री के साथ रहती है।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के डीआरपी लाइन में रहने वाली महिला आरक्षक की बेटी ने मंगलवार को अपने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा। उसे गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। खास बात ये है कि महिला कुछ देर पहले ही बच्ची को ढूंढ कर लाई थी और घर पर ही थी। लेकिन बच्ची पलक झपकते ही कूद पड़ी।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शहर के इंदरगंज थाने में पदस्थ महिला आरक्षक अंगूरी जोशी डीआरपी लाइन में बने सरकारी आवास में रहती हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह वे दोपहर 11:30 बजे इंदरगंज थाने अपनी ड्यूटी पर पहुंच गई थी। थाने पहुँचने के थोड़ी देर बाद उसे घर से फोन आया कि बड़ी बेटी शिवानी घर में नहीं है। इतना सुनते ही वो घर पहुँच गई। उन्होंने शिवानी को तलाशना शुरू किया तो उन्होंने उसे डीआरपी लाइन में बने हनुमान मंदिर के पास शिवानी को बैठे देखा उसे एक दीवान जी लिए बैठे थे जो उन्हें जानते थे। वे उसे समझा-बुझाकर घर ले आई। घर पहुंचकर वे पानी पीने अंदर गई इतनी देर शिवानी तीसरी मंजिल पर चल गई और कूद गई। उसके कूदते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर भागे जहाँ उसे भर्ती किया गया है। महिला आरक्षक अंगूरी जोशी के मुताबिक उनकी बेटी शिवानी कक्षा 8 में एक बार फेल हो गई थी तभी से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। मेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टर से उसका इलाज हुआ था वह पिछले कुछ दिनों से सामान्य थी लेकिन वो सुसाइड का प्रयास कर सकती है ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँच गई है साथ ही अंगूरी के साथ काम करने वाला स्टाफ़ भी इंदरगंज थाने से अस्पताल पहुँच गया है।
