दतिया/मध्यप्रदेश।
दतिया पुलिस को विधानसभा चुनाव के पूर्व एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के थाना धीरपुरा पुलिस ने ग्राम नयागांव मौजा में एक झोपड़ी से बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यह जानकारी एसपी दतिया अमन सिंह राठौर ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर नयागांव जब थाना पर प्रभारी धीरपुरा यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने टीम के साथ दबिश दी तो वहां से कुल 14 हथियारों के साथ आरोपी परशुराम पुत्र लल्लू उम्र 40 साल निवासी ग्राम जोर बमौरी चौकी रानीपुरा थाना मऊरानीपुर जिला झांसी यूपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के कब्जे से हथियारों को बड़ी फैक्ट्री पकड़ी है जिसमे 4 नग 12 बोर की अधिया, एक नग 315 बोर की अधिया, एक डबल बैरल, 315 बोर की बंदूक तथा 3 नग 315 बोर के कट्टे, एक नग 12 बोर का कट्टा सहित 4 नग अध बनी अधिया समेत कुल 14 नग जब्त किए गए हैं। आरोपी परशुराम ने पूछताछ में बताया की इस फैक्टरी के संचालन में दो अन्य लोग फिरोज खान तथा कादिर खान भी शामिल हैं। ये तीन लोग अवैध हथियार बनाकर बेचने का कार्य करते थे।
अवैध हथियार बानने बाली फैक्ट्री पकड़ने बाली पुलिस टीम को 30 हजार रुपए के इनाम देने का प्रतिवेदन भी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आईजी चंबल को भेज दिया है।
